कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:सरकारी अस्पताल खुलवाने को डॉक्टर ने इस्तीफा दिया, वकील से चेन लूटी; भाई को मारने वाला अरेस्ट

Nov 11, 2026 - 06:16
0
कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:सरकारी अस्पताल खुलवाने को डॉक्टर ने इस्तीफा दिया, वकील से चेन लूटी; भाई को मारने वाला अरेस्ट
नमस्कार, कानपुर की कल (मंगलवार) की 10 बड़ी खबरें…बाबूपुरवा में पता पूछने के बहाने लुटेरों ने अधिवक्ता की चेन लूटी। लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष अपने दोस्त के घर से लौट रहे थे। बड़े भाई के हत्यारे छोटे भाई और उसकी पत्नी अरेस्ट हुए। मकान बंटवारे को लेकर आनंद सिंह की ईंट से कूचकर हत्या हुई। रामादेवी फ्लाईओवर पर सेल टैक्स अधिकारी की जीप पलटी। कार का पहिया निकलने से हादसे में ड्राइवर घायल हुआ। महिला अफसर अपनी कार में नहीं थीं शहर में 10 घंटे में 10 करोड़ के पटाखे जलाए गए। दीवाली की आतिशबाजी के बीच झुलसने से घायल 23 मरीजों को हैलट में भर्ती कराया गया। जू में खरगोश जैसी आंखों वाले साउथ अमेरिकन चूहे की एंट्री हुई। इन्हें देखने के लिए छुट्टी वाले दिन 1900 से ज्यादा लोग पहुंचे। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए… 1-सरकारी अस्पताल शुरू कराने को इस्तीफा दिया, मुफ्त OPD शुरू की, पुलिस ने हटाया कानपुर में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय से सटे 100 बेड के सरकारी अस्पताल का संचालन शुरू नहीं हो सका है। इससे नाराज डॉ. शशिकांत ने मंगलवार को अस्पताल गेट पर फ्री ओपीडी शुरू कर दी। गेट पर अपना नाम लिखने के साथ मुफ्त ओपीडी का बैनर लगा दिया। जमीन पर कपड़ा बिछाकर मरीजों को देखने लगे। पुलिस ने ओपीडी का संचालन बंद करा दिया। पूरी खबरी पढ़ें... 2- बड़े भाई की हत्या करने वाले पति-पत्नी अरेस्ट:मकान के बंटवारे को लेकर हुआ था झगड़ा हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के संजय गांधी नगर में मकान के बंटवारे को लेकर बड़े भाई की ईंट से कूंचकर हत्या करने के मामले में मृतक के भतीजे की तहरीर पर आरोपी छोटे भाई व उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने हत्यारोपी भाई व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं मंगलवार को केपीएम के दो डॉक्टरों के पैनल से मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। पूरी खबरी पढ़ें... 3- पता पूछने के बहाने अधिवक्ता की चेन लूटी, चौकी से 100 मीटर दूर चार लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम कानपुर के बाबूपुरवा थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात पिंक चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष की लुटेरे दो सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। अधिवक्ता अपने मित्र के घर से लौट रहे थे। तभी दो युवक उनसे पता पूछने के बहाने आए और अन्य दो युवक पीछे से आए और गले में झपट्‌टा मार दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी कैद हो गए।पूरी खबरी पढ़ें... 4- बिना जानकारी छुट्‌टी पर गए पनकी इंस्पेक्टर, कमिश्नर ने फटकारा:वायरलेस पर मैसेज भेजा- स्पष्टीकरण दें दीपावली के त्योहार पर एक तरफ प्रदेश भर के पुलिसकर्मियों की छुटि्टयां रद की गईं थीं। वहीं दूसरी ओर आदेशों को दरकिनार कर पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट अवकाश पर चले गए। मामला तब खुला जब पनकी इलाके के पीड़ित पुलिस कमिश्नर से शिकायत करने पहुंचे। पुलिस कमिश्नर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए थाना प्रभारी को हाजिर होने के आदेश दिए, तो वह गैर हाजिर पाए गए।पूरी खबरी पढ़ें... 5- कानपुरियों ने 10 घंटे में जलाए 10 करोड़ के पटाखे:आसमानी आतिशबाजी की डिमांड रही कानपुर में इस बार दिवाली पर पटाखों की जमकर बिक्री हुई। बाजार के अनुमान के मुताबिक, शहर में करीब 10 करोड़ रुपए के पटाखों की बिक्री हुई। वहीं, दिवाली की रात लोगों ने महज 10 घंटे में करीब 10 करोड़ रुपए के पटाखे जला दिए गए। पटाखा बाजार के अध्यक्ष मोहम्मद इसरार के मुताबिक, धनतेरस से दिवाली तक 72 घंटे के दौरान कानपुरवासियों ने जमकर आतिशबाजी की खरीदारी की। सबसे ज्यादा मांग आसमानी शॉट्स की रही। इनमें 12 शॉट्स से लेकर 100 शॉट्स तक वाले पटाखे लोगों की पहली पसंद बने। पूरी खबरी पढ़ें... 6- कानपुर में युवक के जेब मे रखे पटाखे फूटे:युवक की जाघें जलीं, पैर कटने की नौबत; हैलट में 23 मरीज पहुंचे दीपावली पर आतिशबाजी का शौक कुछ लोगों के लिए गंभीर हादसे की वजह बन गया। पटाखों से जलने और चोट लगने के बाद बीते दो दिनों में 23 मरीज हैलट अस्पताल पहुंचे। इनमें 21 मरीजों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया, जबकि दो को इमरजेंसी के आठ बेड वाले वार्ड में भर्ती करना पड़ा। इनमें एक युवक की चोट इतनी गंभीर है कि उसका पैर काटने तक की नौबत आ सकती है। डॉक्टरों की टीम पैर बचाने की कोशिश में जुटी है। पूरी खबरी पढ़ें... 7-जू में खरगोश जैसी आंखों वाला चूहा:इंदौर से आया साउथ अमेरिकन ब्रेवर्स रैट, 3Kg वजन; पानी में तैरना पसंद कानपुर चिड़ियाघर में खरगोश जैसी आंखें, बड़ा शरीर और लंबे पंजे देखकर लोग इसे खरगोश समझने की गलती कर रहे हैं, लेकिन इसकी करीब 12 इंच लंबी पूंछ इसकी असली पहचान बता देती है। दरअसल, यह साउथ अमेरिकन कोईपू चूहा है, जिसे ब्रेवर्स रैट आकर्षण बना हुआ है। इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत कानपुर चिड़ियाघर को ये साउथ अमेरिकन चूहे उपहार में मिले हैं। कुल 4 चूहे कानपुर जू लाए गए हैं, जिनमें 2 नर और 2 मादा हैं। इन्हें चिड़ियाघर में आए करीब 10 दिन हो चुके हैं और इनके लिए विशेष बाड़े की व्यवस्था की गई है।पूरी खबरी पढ़ें... 8-कानपुर में अन्न-कूट पूजा, 56 भोग में 33 सब्जियां:150 साल पुराने मंदिर में भजन-कीर्तन हुआ कानपुर के शिवाला स्थित 150 साल पुराने राधा गोपाल मंदिर में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार शाम को ठाकुर जी का विशेष पूजन और आरती के बाद भजन संध्या शुरू हुई। दीपावली की परेवा पर मंदिर में परंपरागत रूप से भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग अर्पित किए गए। श्रंगार में 56 तरह के व्यंजनों में 1.25 किलो की विशेष गुजिया आकर्षण का केंद्र रहेगी। पूरी खबरी पढ़ें... 9-दिवाली के 2 दिन बाद भी कूड़े का अंबार:कानपुर में 4200 मीट्रिक टन कचरे से पट गईं सड़कें, बदबू फैली कानपुर में दीपावली का त्योहार बीतने के दो दिन बाद भी सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी है। सड़कों से लेकर गलियों और बाजारों तक कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कहीं पटाखों के जले हुए अवशेष और कागज बिखरे हैं तो कहीं प्लास्टिक, गत्ते और खाने-पीने की बची सामग्री सड़कों पर पड़ी है। पूरी खबरी पढ़ें... 10- अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड ट्रैक जमीन के पेच में फंसा:92 प्रतिशत अधिग्रहण के बाद भी निर्माण नहीं कानपुर में जीटी रोड पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने वाली अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेल ट्रैक परियोजना जमीन अधिग्रहण के फेर में फंस गई है। करीब 15.5 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट के लिए 92 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण पूरा होने का दावा है, लेकिन 8 प्रतिशत जमीन नहीं मिलने से निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है। जिन हिस्सों की जमीन रेलवे को मिल चुकी है, वहां भी अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। पूरी खबरी पढ़ें...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User