बुधवार का टैरो राशिफल:सिंह राशि वालों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, मेष राशि वालों की नौकरी बदलने की संभावना है

Nov 11, 2026 - 05:12
0
बुधवार का टैरो राशिफल:सिंह राशि वालों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, मेष राशि वालों की नौकरी बदलने की संभावना है
बुधवार, 11 नवंबर को मिथुन राशि वालों की किसी पुराने क्लाइंट से डील हो सकती है। ऑफिस में उनकी मेहनत से बॉस प्रभावित होंगे। धनु राशि के कारोबारियों को नई डील या कॉन्ट्रैक्ट से फायदा मिलने के संकेत हैं। मेष राशि वालों को नौकरी बदलने या नई जगह इंटरव्यू का मौका मिल सकता है। सिंह राशि वालों को ऑफिस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को बड़ा अवसर मिलने के योग हैं। कर्क राशि वालों की नई पार्टनरशिप से आर्थिक प्रगति का रास्ता खुल सकता है। वृश्चिक राशि वालों को पुराने प्रयासों का परिणाम और किसी रिव्यू से नई पहचान मिल सकती है। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन... मेष – टू ऑफ वांड्स आज नई योजनाओं की रूपरेखा बनेगी और जीवन से जुड़े किसी महत्वपूर्ण काम पर फैसला ले सकते हैं। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा हो सकती है। गृहिणियां घर के विस्तार या सजावट में कुछ नया जोड़ने की योजना बना सकती हैं। बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। किसी करीबी दोस्त से मुलाकात भी लाभदायक साबित हो सकती है। अपने किसी सपने को वास्तविक रूप देने के लिए ठोस शुरुआत करने का समय है। करियर- ऑफिस में नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। विदेशी संपर्कों के जरिए काम का दायरा बढ़ाने पर विचार होगा। टीम लीडर्स को काम बांटते समय सावधानी रखनी होगी। सही रणनीति और स्पष्ट सोच सफलता का रास्ता बनाएगी। नौकरी बदलने या किसी नई जगह इंटरव्यू देने का मौका मिल सकता है। लव- रिश्ते में समझदारी के साथ थोड़ी दूरी भी महसूस हो सकती है। कपल्स विवाह, करियर या भविष्य में साथ रहने जैसे गंभीर विषयों पर बातचीत कर सकते हैं। सिंगल लोगों का किसी दूर रहने वाले व्यक्ति से संपर्क बढ़ सकता है और लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की शुरुआत संभव है। रिश्ते को आगे बढ़ाने में व्यावहारिक सोच और आपसी भरोसा महत्वपूर्ण रहेगा। हेल्थ- ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन बेचैनी और तनाव महसूस हो सकता है। काम का बोझ बढ़ने से मानसिक थकान रहेगी। यात्रा के दौरान खानपान की अनियमितता भी स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। लकी कलर- मैरून, लकी नंबर- 9 वृष – नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स पुरानी बातों या गलतफहमियों के कारण बेचैनी और उलझन महसूस हो सकती है। घर का माहौल कुछ गंभीर रहेगा, लेकिन बुजुर्गों का स्नेह मानसिक सुकून देगा। गृहिणियों को बच्चों और परिवार से जुड़ी चिंता रह सकती है। किसी दोस्त से बातचीत करने पर मन हल्का होगा। मुश्किल परिस्थितियों में खुद पर भरोसा बनाए रखना महत्वपूर्ण रहेगा। करियर- ऑफिस में आत्मविश्वास कुछ कम महसूस हो सकता है। बॉस की किसी बात से मन दुखी होगा, लेकिन स्थिति जल्दी सुधर सकती है। किसी संभावित नुकसान का डर परेशान करेगा, जबकि वास्तविक स्थिति आपकी आशंका से बेहतर रहेगी। सहकर्मियों की मदद मिलेगी। किसी डेडलाइन या प्रोजेक्ट के कारण तनाव बढ़ सकता है, लेकिन धैर्य रखने पर काम संभल जाएगा। लव- पार्टनर की चुप्पी आपको परेशान कर सकती है। सिंगल लोग पुराने रिश्ते की यादों के कारण भावुक हो सकते हैं। बातचीत की कमी रिश्ते में कुछ ठंडापन ला सकती है। खुलकर बात होने पर गलतफहमी कम होगी। पुरानी गलती को स्वीकार करने और माफी मांगने से रिश्ते में सुधार आ सकता है। हेल्थ- सिरदर्द, नींद की कमी और एंग्जायटी जैसी परेशानी हो सकती है। ज्यादा सोचने के कारण मानसिक थकान बढ़ सकती है। लकी कलर- ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर- 5 मिथुन – स्ट्रेंथ आज आत्मबल और धैर्य मजबूत रहेगा। कोई मुश्किल परिस्थिति आपको पीछे नहीं कर पाएगी। परिवार में आपके समझदारी भरे शब्द किसी विवाद को सुलझा सकते हैं और माहौल शांत होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गृहिणियां घर की जिम्मेदारियां संतुलित तरीके से संभालेंगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से खुशी और ऊर्जा बढ़ेगी। दिन के अंत में अपने प्रयासों को लेकर संतोष रहेगा। करियर- ऑफिस में मुश्किल टास्क या चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना मजबूती से करेंगे। आपकी लगन से बॉस प्रभावित होंगे। किसी पुराने क्लाइंट से डील पक्की हो सकती है। नई टीम के साथ तालमेल आसानी से बनेगा। आत्मविश्वास और संयम से बड़ी बाधा भी पार कर पाएंगे। लव- प्रेम संबंध में मधुरता और आपसी समझ बढ़ेगी। पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। जिन रिश्तों में कुछ समय से दूरी थी, उनमें दोबारा नजदीकी आ सकती है। गुस्सा और ईर्ष्या कम होने से संबंध और मजबूत होगा। अपनी भावनाएं शांत तरीके से जाहिर कर पाएंगे। हेल्थ- शरीर और मन दोनों में ऊर्जा बनी रहेगी। पुराने दर्द या थकान में राहत मिलने के संकेत हैं। ज्यादा तनाव लेने पर ऊर्जा प्रभावित हो सकती है। लकी कलर- वार्म येलो, लकी नंबर- 3 कर्क – टू ऑफ कप्स आज रिश्तों में सामंजस्य और अपनापन बढ़ेगा। परिवार में प्रेम और सहयोग का माहौल रहेगा। किसी पुराने विवाद का अंत हो सकता है और लोगों के बीच बनी दूरी कम होगी। गृहिणियां अपने संवेदनशील व्यवहार से परिवार को जोड़कर रखेंगी। बुजुर्गों से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। बच्चों की कोई बात खुशी दे सकती है। किसी खास अवसर पर परिवार के लोग एक साथ इकट्ठा हो सकते हैं। करियर- ऑफिस में टीमवर्क सफलता दिलाएगा। किसी नए कोलैबोरेशन की शुरुआत हो सकती है। आपके संतुलित और सहयोगी व्यवहार से बॉस प्रभावित होंगे। पार्टनरशिप में आपसी भरोसा बढ़ेगा और इससे आर्थिक प्रगति का रास्ता खुल सकता है। सहकर्मियों के साथ विचार साझा करने से नए अवसर सामने आएंगे। लव- प्रेम संबंध में भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। पार्टनर के सामने दिल की बात खुलकर रख पाएंगे। सिंगल लोगों की किसी आकर्षक व्यक्ति से पहली मुलाकात में ही अच्छी बॉन्डिंग हो सकती है। रिश्ते में ईमानदारी, बराबरी और आपसी सम्मान बढ़ेगा। हेल्थ- खुद को हल्का और सकारात्मक महसूस करेंगे। ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी वाले लोगों को कुछ उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। मानसिक और शारीरिक रूप से आराम की जरूरत भी रहेगी। लकी कलर- पेस्टल पिंक, लकी नंबर- 6 सिंह – नाइट ऑफ वांड्स आज जोश, आत्मविश्वास और रोमांच बना रहेगा। घर का माहौल उत्साह से भरा होगा। गृहिणियां कोई नया काम शुरू कर सकती हैं या पुराने काम को नया रूप दे सकती हैं। बुजुर्ग आपके उत्साह से खुश होंगे और बच्चे आपकी सक्रियता से प्रेरित हो सकते हैं। परिवार से जुड़ी कोई योजना या छोटी यात्रा बन सकती है। करियर- ऑफिस में आपके नए आइडिया लोगों का ध्यान खींचेंगे। बॉस किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए आपका चयन कर सकते हैं। बिजनेस में नई ब्रांच खोलने या नए मार्केट में प्रवेश करने की योजना बन सकती है। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को बड़ा मौका मिल सकता है। लव- प्रेम जीवन में रोमांच और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टनर के साथ किसी एडवेंचर एक्टिविटी या छोटी यात्रा की योजना बन सकती है। भावनाओं में जोश रहेगा, लेकिन जल्दबाजी के कारण कुछ भ्रम भी पैदा हो सकता है। ईमानदारी और संवेदनशीलता से रिश्ता नई दिशा ले सकता है। हेल्थ- ज्यादा शारीरिक गतिविधि के कारण जोड़ों या मांसपेशियों में हल्का दर्द हो सकता है। सामान्य ऊर्जा अच्छी रहेगी। लकी कलर- चेरी रेड, लकी नंबर- 9 कन्या – नाइट ऑफ पेंटाकल्स आज स्थिरता, जिम्मेदारी और मेहनत पर ज्यादा ध्यान रहेगा। परिवार में जिम्मेदारियों का भाव बढ़ेगा। गृहिणियां अनुशासन से घर की व्यवस्था संभालेंगी। बुजुर्ग आपके धैर्य की तारीफ करेंगे। बच्चों को पढ़ाई या किसी प्रोजेक्ट में आपकी मदद से प्रगति मिल सकती है। कोई पुराना अधूरा काम भी पूरा होने की संभावना है। धीरे लेकिन लगातार आगे बढ़ने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। करियर- ऑफिस में आपकी मेहनत और समर्पण की तारीफ होगी। किसी बड़े टास्क को बहुत सावधानी और सटीकता से पूरा करेंगे। बॉस आपके अनुशासन से प्रभावित होंगे। कारोबारी अपने फाइनेंस की समीक्षा करके नई रणनीति बना सकते हैं। लगातार की गई मेहनत आने वाले समय में बड़ा फायदा दे सकती है। लव- प्रेम संबंध में स्थिरता आएगी। पार्टनर के साथ भरोसा और भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। सिंगल लोगों को कोई ईमानदार और जिम्मेदार व्यक्ति पसंद आ सकता है। रिश्ते में कोई उलझन है तो धैर्य से बातचीत करने पर स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी। हेल्थ- शरीर में सुस्ती महसूस हो सकती है। ज्यादा काम के कारण मन भारी और ऊर्जा कम महसूस होगी। लकी कलर- कैरेमल, लकी नंबर- 7 तुला – फाइव ऑफ कप्स आज भावनात्मक उलझन कुछ ज्यादा रह सकती है। किसी पुराने फैसले या व्यक्ति की याद उदासी ला सकती है। परिवार में हल्की गलतफहमी होगी, लेकिन बातचीत से स्थिति सुधर जाएगी। गृहिणियां किसी पुरानी बात को लेकर परेशान रह सकती हैं। दिन के अंत तक मानसिक सुकून लौटने के संकेत हैं। बुजुर्गों की सलाह आपको पुरानी बातों से आगे बढ़ने में मदद करेगी। करियर- कामकाज को लेकर कुछ असंतोष रहेगा। पुराने प्रोजेक्ट की असफलता का विचार परेशान कर सकता है। बॉस की अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। कारोबारियों को अपने किसी पुराने आर्थिक फैसले पर दोबारा विचार करना पड़ेगा। पिछली कमी पर अटकने के बजाय काम में सुधार करने से स्थिति बेहतर होगी। लव- प्रेम संबंध में भावनात्मक तनाव हो सकता है। पार्टनर के साथ किसी बात पर मतभेद संभव है। सिंगल लोग पुराने रिश्ते की यादों में उलझ सकते हैं। खुलकर लेकिन शांत तरीके से बातचीत होने पर भावनात्मक बोझ कम होगा। आत्मसम्मान भी आपके फैसले में महत्वपूर्ण रहेगा। हेल्थ- मानसिक थकान और भावनात्मक दबाव महसूस होगा। शरीर सामान्य रहेगा, लेकिन नींद और मानसिक सुकून प्रभावित हो सकते हैं। लकी कलर- लैवेंडर, लकी नंबर- 1 वृश्चिक – द जजमेंट आज पुरानी परिस्थितियों को नए नजरिये से देखने का समय है। परिवार में किसी अधूरे मामले पर दोबारा चर्चा होगी और उसका समाधान निकल सकता है। गृहिणियां अपने किसी फैसले को लेकर ज्यादा आत्मविश्वास महसूस करेंगी। बुजुर्गों का मार्गदर्शन जीवन की दिशा से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला लेने में मदद कर सकता है। बच्चों के साथ पुराने मतभेद भी खत्म होने के संकेत हैं। करियर- ऑफिस में पुराने प्रयासों का परिणाम मिल सकता है। किसी रिव्यू के जरिए नई पहचान मिलने की संभावना है। आपकी सुधार करने वाली सोच की बॉस तारीफ कर सकते हैं। लंबे समय से करियर की दिशा बदलने की सोच रहे लोगों के लिए नया रास्ता चुनने का समय बन सकता है। लव- प्रेम संबंध में नई शुरुआत के संकेत हैं। पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियां खत्म हो सकती हैं और रिश्ता फिर गहरा होगा। सिंगल लोगों का किसी पुराने रिश्ते से दोबारा संपर्क हो सकता है, लेकिन इस बार भावनात्मक स्पष्टता जरूरी होगी। पुरानी तकलीफ छोड़ने से रिश्ता नई दिशा ले सकता है। हेल्थ- शरीर और मन में नई ऊर्जा महसूस होगी। नींद पहले से बेहतर हो सकती है और पुरानी थकान में कमी आएगी। लकी कलर- नेवी ब्लू, लकी नंबर- 8 धनु – द स्टार आज उम्मीद, प्रेरणा और सकारात्मकता बढ़ेगी। परिवार का माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा। गृहिणियां किसी रचनात्मक काम के कारण परिवार की तारीफ पा सकती हैं। बुजुर्गों की सेहत में सुधार होने के संकेत हैं। बच्चों की खुशी घर का माहौल बेहतर बनाएगी। कोई पुराना सपना अब आगे बढ़ने की दिशा पकड़ सकता है। करियर- कामकाज में नए अवसर दिखाई देंगे। ऑफिस में कोई रुका हुआ प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकता है। आपकी दूरदर्शिता और स्पष्ट सोच की बॉस तारीफ करेंगे। कारोबारियों को किसी नई डील या कॉन्ट्रैक्ट से फायदा मिल सकता है। आपकी मेहनत को अब पहचान मिलने के संकेत हैं। लव- प्रेम संबंध में नई उम्मीद जागेगी। पार्टनर के साथ भावनात्मक रिश्ता मजबूत होगा। सिंगल लोगों का किसी प्रेरणादायक व्यक्ति से संपर्क हो सकता है, जो उनकी सोच और भावनाओं दोनों को प्रभावित करेगा। पुराने भावनात्मक घाव भरने और रिश्ते में दोबारा विश्वास बढ़ने के संकेत हैं। हेल्थ- पहले से थकान या एंग्जायटी महसूस कर रहे लोगों को राहत मिल सकती है। नींद गहरी होगी और त्वचा की चमक में भी सुधार दिखाई दे सकता है। लकी कलर- डीप ब्राउन, लकी नंबर- 7 मकर – द चेरियट आज नियंत्रण, आत्मविश्वास और जीत का भाव रहेगा। परिवार में आपकी दृढ़ता लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाएगी। बुजुर्ग आपके फैसलों से खुश होंगे और बच्चे आपसे प्रेरणा लेंगे। गृहिणियां एक साथ कई जिम्मेदारियां कुशलता से संभाल पाएंगी। कोई पुराना अधूरा काम आज पूरा हो सकता है। मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद अपनी दिशा पर टिके रहेंगे। करियर- चुनौतियां रहेंगी, लेकिन अंततः जीत आपकी हो सकती है। ऑफिस का दबाव बढ़ेगा, पर अपनी लीडरशिप और धैर्य से स्थिति संभाल लेंगे। बॉस आपकी दृढ़ता की तारीफ करेंगे। कारोबारी किसी नए प्रोजेक्ट के लिए साहसी कदम उठा सकते हैं। लव- प्रेम संबंध में नियंत्रण और समझ दोनों जरूरी रहेंगे। पार्टनर के साथ पुराना विवाद शांत तरीके से सुलझ सकता है। सिंगल लोगों की मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो उनके आत्मविश्वास से प्रभावित होगा। सोच-समझकर कही गई बात रिश्ते को मजबूत बनाएगी। हेल्थ- माइग्रेन या ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी हो सकती है। तनाव के कारण भी स्वास्थ्य प्रभावित होने की आशंका है। लकी कलर- रस्ट, लकी नंबर- 9 कुंभ – पेज ऑफ वांड्स आज नई प्रेरणा, उत्साह और रोमांच बना रहेगा। कोई नया विचार या अवसर आपकी दिशा बदल सकता है। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। गृहिणियां किसी रचनात्मक काम के लिए तारीफ पाएंगी। बुजुर्ग आपके आत्मविश्वास से खुश होंगे। बच्चों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। आलस छोड़कर आगे बढ़ने पर नया अनुभव लाभदायक साबित हो सकता है। करियर- किसी नए प्रोजेक्ट या ट्रेनिंग से जुड़ सकते हैं, जो आगे फायदेमंद साबित होगी। ऑफिस में आपके नए आइडिया लोगों को प्रभावित करेंगे। कारोबारियों को किसी युवा या ऊर्जावान व्यक्ति से उपयोगी सलाह मिल सकती है। प्रयोग और नए तरीके अपनाने से काम में अलग पहचान बन सकती है। लव- प्रेम जीवन में नया आकर्षण और रोमांच रहेगा। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी प्रभावशाली और आकर्षक व्यक्ति से हो सकती है। रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी, लेकिन जल्दबाजी में किया गया वादा बाद में परेशानी दे सकता है। पार्टनर के साथ कोई क्रिएटिव योजना बनाना रिश्ते में नजदीकी बढ़ाएगा। हेल्थ- दिन सक्रिय रहेगा, लेकिन पीठ या घुटनों में हल्का दर्द हो सकता है। ज्यादा सक्रियता के बाद शरीर को थकान महसूस हो सकती है। लकी कलर- बेज, लकी नंबर- 2 मीन – फोर ऑफ स्वॉर्ड्स हाल के दिनों की भागदौड़ के बाद आज थोड़ी शांति और ठहराव महसूस होगा। गृहिणियों को अपने लिए समय निकालने का मौका मिल सकता है। बुजुर्गों की सलाह उपयोगी रहेगी। निजी मामलों पर शांत होकर सोचने और आने वाले समय के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार करने का अवसर मिलेगा। करियर- काम की गति थोड़ी धीमी रहेगी। ज्यादा काम के कारण मानसिक थकान महसूस हो सकती है। ऑफिस में किसी पुराने प्रोजेक्ट की समीक्षा करनी पड़ सकती है। नया काम शुरू करने की जल्दबाजी से बचना होगा। कारोबारियों के लिए किसी निवेश या डील को फिलहाल रोकना बेहतर रहेगा। लव- रिश्ते में थोड़ी दूरी या खामोशी महसूस हो सकती है। पार्टनर को समय न दे पाने से बातचीत में ठंडापन आएगा, लेकिन यह स्थिति स्थायी नहीं रहेगी। सिंगल लोग किसी पुराने रिश्ते की याद में भावुक हो सकते हैं। अपने रिश्ते और भावनाओं को समझने के लिए कुछ निजी समय चाहेंगे। हेल्थ- शरीर और मन दोनों में थकान रहेगी। नींद की कमी या सिरदर्द परेशान कर सकता है। ज्यादा काम करने से समस्या बढ़ सकती है। लकी कलर- ग्रे, लकी नंबर- 4

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User