छठ पर गोरखपुर होकर चलेंगी 3 और स्पेशल ट्रेन:दिल्ली, बिहार और मुंबई का सफर होगा आसान; जानिए डेट और टइमिंग

Nov 11, 2026 - 06:31
0
छठ पर गोरखपुर होकर चलेंगी 3 और स्पेशल ट्रेन:दिल्ली, बिहार और मुंबई का सफर होगा आसान; जानिए डेट और टइमिंग
दीपावली के बाद छठ महापर्व पर घर लौटने और वापस काम पर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन ट्रेनों के संचालन को लेकर राहत दी है। मुजफ्फरपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच गोरखपुर होकर एक फेरे के लिए त्योहार विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। वहीं, रामनगर-पाटलिपुत्र साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाते हुए एक अतिरिक्त फेरा चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर के बीच 20 कोच की त्योहार विशेष ट्रेन 10 नवंबर से चलेगी। इन ट्रेनों के संचालन से बिहार, पूर्वांचल, लखनऊ और दिल्ली-मुंबई की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। मुजफ्फरपुर से दिल्ली के लिए 18 नवंबर को चलेगी स्पेशल 05281 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल त्योहार विशेष ट्रेन 18 नवंबर को मुजफ्फरपुर से सुबह 6:30 बजे रवाना होगी। यह मोतीपुर, मेहसी, चकिया, पीपरा, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, हरिनगर और बगहा होते हुए दोपहर 3 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से बस्ती, गोंडा, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर और मुरादाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 5 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में 05282 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल 19 नवंबर को सुबह 7 बजे रवाना होगी। यह मुरादाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई और लखनऊ होते हुए शाम 6:05 बजे गोंडा, शाम 7:30 बजे बस्ती और रात 9:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, पीपरा, चकिया, मेहसी और मोतीपुर होते हुए अगले दिन सुबह 4:50 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 10 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, छह शयनयान, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, एक जनरेटर सह लगेज यान और एक एलएसएलआरडी कोच शामिल होगा। रामनगर-पाटलिपुत्र स्पेशल का एक अतिरिक्त फेरा रेलवे ने 05080/05079 रामनगर-पाटलिपुत्र-रामनगर साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि भी बढ़ा दी है। इसके तहत 05080 रामनगर-पाटलिपुत्र स्पेशल 28 नवंबर को और 05079 पाटलिपुत्र-रामनगर स्पेशल 29 नवंबर को एक अतिरिक्त फेरे के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर होकर गुजरेगी। रेलवे के मुताबिक इस ट्रेन का ठहराव, समय, रेक संरचना और मार्ग पहले की तरह ही रहेगा। इससे गोरखपुर और आसपास के यात्रियों को बिहार की ओर यात्रा करने में सुविधा मिलेगी। मुंबई से गोरखपुर के लिए 20 कोच की स्पेशल ट्रेन आज से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई)-गोरखपुर के बीच 01027/01028 त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन भी किया जा रहा है। 01027 मुंबई-गोरखपुर स्पेशल 10 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 2:50 बजे रवाना होगी। यह ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए रात 11:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01028 गोरखपुर-मुंबई स्पेशल 12 नवंबर को सुबह 5:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी, बीना और भोपाल होते हुए अगले दिन इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे पहुंचेगी। ट्रेन दोपहर 2:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 10 शयनयान, पांच वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी, एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, दो सामान्य द्वितीय श्रेणी, एक जनरेटर सह लगेज यान और एक एलएसएलआरडी कोच शामिल होगा। रेलवे के इन तीनों फैसलों से छठ के दौरान और उसके बाद यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिलेगी। खासकर गोरखपुर होकर बिहार, दिल्ली और मुंबई की ओर जाने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की उम्मीद बढ़ेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User