ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे दरोगा की मौत:बाराबंकी पुलिस लाइन में तैनात थे, अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Nov 17, 2026 - 19:52
0
ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे दरोगा की मौत:बाराबंकी पुलिस लाइन में तैनात थे, अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
बाराबंकी में पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक गणेश दास की मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह पुलिस लाइन स्थित अपने कमरे में ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनके सीने में तेज दर्द उठा। साथी पुलिसकर्मी उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। गणेश दास मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले थे। मंगलवार सुबह कमरे में अचानक सीने में दर्द होने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनकी मौत की सूचना मिलते ही पुलिस लाइन में अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक छा गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी समेत अन्य अधिकारी पुलिस लाइन पहुंचे। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने गणेश दास के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके सेवाकाल को याद करते हुए शोक व्यक्त किया। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है। खबर मिलने के बाद परिजन बाराबंकी के लिए रवाना हो गए। पुलिस अधिकारियों ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User