दुष्कर्म मामले में आरोपी को 7 साल की सजा:सिद्धार्थनगर में कोर्ट ने लगाया 45 हजार रुपए का जुर्माना

Nov 17, 2026 - 19:36
0
दुष्कर्म मामले में आरोपी को 7 साल की सजा:सिद्धार्थनगर में कोर्ट ने लगाया 45 हजार रुपए का जुर्माना
सिद्धार्थनगर में करीब नौ साल पुराने दुष्कर्म मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी फूलचंद्र को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 45 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) वीरेंद्र कुमार की अदालत ने साक्ष्यों और अभियोजन पक्ष की पैरवी के आधार पर यह फैसला सुनाया। 2017 में दर्ज हुआ था मुकदमा मामला मोहाना थाना क्षेत्र का है। शिकायत के मुताबिक, पीड़िता उस समय कक्षा नौ में पढ़ती थी। 10 मार्च 2017 की रात करीब 2:30 बजे वह घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने तलाश की तो पता चला कि बर्डपुर नंबर-6 के टोला मधवानगर निवासी फूलचंद्र पुत्र छोटकन उसे अपने साथ ले गया है। परिजनों की शिकायत पर 24 मार्च 2017 को मोहाना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। जिला मॉनिटरिंग सेल ने की पैरवी में मदद सुनवाई के दौरान पेश किए गए साक्ष्यों और अभियोजन पक्ष की दलीलों के आधार पर अदालत ने फूलचंद्र को दोषी ठहराया। उसे सात साल के कठोर कारावास और 45 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। मामले में जिला मॉनिटरिंग सेल ने पैरवी में सहयोग किया। अभियोजन पक्ष की ओर से अभियोजक पवन कुमार पाठक ने पैरवी की। मोहाना थाने के न्यायालय पैरोकार आरक्षी पूरन यादव ने भी योगदान दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User