कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:केमिकल फैक्ट्री में आग लगी, अपार्टमेंट अग्निकांड का CCTV; घोटाला करने वाला अरेस्ट
नमस्कार, कानपुर की कल (मंगलवार) की 10 बड़ी खबरें…केमिकल फैक्ट्री में आग लगी।ढाई घंटे से ज्यादा समय तक धधकती रही। राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड में पुलिस ने बिल्डर, मकान मालिक और हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद समेत 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आग लगने का वीडियो भी सामने आया है। मेफेड्रोन ड्रग्स केस में खुलासा हुआ है कि मुंबई में बैठा गिरोह का सरगना ड्रग्स से कमाए पैसे हवाला के जरिए नेपाल, पाकिस्तान और बांग्लादेश भेजता था। आधे फटे नोटों को कोडवर्ड बनाकर रुपयों का हेरफेर किया जाता था। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।
अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए
1-केमिकल फैक्ट्री में आग, धमाके हो रहे: कर्मचारी जान बचाकर भागे कानपुर में मंगलवार रात करीब 9 बजे एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। आग की लपटें एक किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगीं। आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। लपटें लगातार ऊंची उठ रही हैं। बीच-बीच में धमाके हो रहे हैं। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। मामला जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर रूमा स्थित यूपीएसआईडीसी एरिया का है। पूरी खबर पढ़िए... 2- राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड का VIDEO:मीटर से निकली चिंगारी, फ्लैट को आग की लपटों ने घेरा कानपुर के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में हुए अग्निकांड का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें सोमवार सुबह 4 बजकर 48 मिनट पर अपार्टमेंट के बाहर लगे बिजली के मीटर से चिंगारी निकलती दिखाई दे रही है। कुछ ही पलों में चिंगारी आग में बदल जाती है। देखते ही देखते आग अपार्टमेंट के अंदर खड़ी बाइक और स्कूटी तक पहुंच जाती है। इसके बाद आग की लपटें तेजी से फैलने लगती हैं और पूरा अपार्टमेंट धुएं और आग से घिर जाता है। पूरी खबरें पढ़ें... 3- नए मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने कार्यभार संभाला:NIT से बीटेक और विदेश में की है पढ़ाई कानपुर के नए मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने मंगलवार को चार्ज संभाल लिया। चार्ज संभालते ही उन्होंने मंडलायुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। वाराणसी के बाद अब उन्हें कानपुर मंडलायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी बेहतरीन कार्यशैली के चलते लगातार चार्ज पर हैं। मूल रूप से तमिलनाडु के निवासी एस. राजलिंगम ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), तिरुचिरापल्ली तमिलनाडु से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की उपाधि प्राप्त की है। पूरी खबरें पढ़ें... 4- अपार्टमेंट अग्निकांड में बिल्डर समेत 5 पर FIR:फर्जी नक्शा दिखाकर बेचा था 19.50 लाख का फ्लैट कानपुर के पटकापुर राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड में फीलखाना पुलिस ने बिल्डर, मकान मालिक और हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद मन्नू रहमान समेत 5 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि फर्जी नक्शा दिखाकर बिल्डर ने अपने गैंग के साथ यह फ्लैट बेचा था। इतना ही नहीं फ्लैट में रहने पहुंचे तब पता चला कि लिफ्ट नहीं चलती और घटिया निर्माण के चलते बारिश का पानी फ्लैट के भीतर आता है।पूरी खबरें पढ़ें... 5-महिला दरोगा की मौत:बाथरूम में शव मिला, 2023 में भर्ती हुई थीं; हार्ट अटैक की आशंका कानपुर की 27 साल की महिला दरोगा की ग्रेटर नोएडा में मौत हो गई। शव उनके ही सरकारी आवास के बाथरूम में पड़ा मिला। मंगलवार सुबह उनका फोन नहीं उठा तो पिता ने उनकी महिला दरोगा दोस्त को भेजा। दोस्त ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने थाने से पुलिस बुलाई। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा तो महिला दरोगा मृत मिलीं।पूरी खबरें पढ़ें... 6-ड्रग्स माफिया ने नेपाल और पाकिस्तान भेजी करोड़ों की रकम:इंडियन करेंसी था कोडवर्ड मेफेड्रोन ड्रग्स केस में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया कि मुंबई में बैठा गिरोह का सरगना ख्यामुद्दीन ड्रग्स से कमाए पैसा का हवाला के जरिए हेरफेर करता था। उसने ठगी की रकम को अपने एजेंटों के जरिए नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश में बैठे हवाला एजेंट तक पहुंचाया, जिसके बाद ने करोड़ों की रकम ख्यामुद्दीन तक पहुंचायी है। पुलिस को इसके पुख्ता सबूत रिजवान के मोबाइल में मिले हैं। पूरी खबरें पढ़ें... 7-डाकघर में करोड़ों का घोटाला करने वाला शैलेंद्र अरेस्ट:बेटी की शादी में कर्ज होने पर ठगी शुरू की डाकघर में पैसा जमा करने के नाम पर लोगों से करोड़ों रूपयों की ठगी करने वाले मास्टमाइंड शैलेंद्र को घाटमपुर पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पूछताछ में डाकघर कर्मियों की मिलीभगत की बात सामने आई है। पुलिस की पूछताछ में एजेंट शैलेंद्र ने बताया कि उसने 1989 से 1999 तक डाक सेवक के रूप में अस्थायी तौर पर काम किया था पूरी खबरें पढ़ें... 8- नानी के घर आए युवक ने फंदा लगाया, मां बोलीं- सबकुछ ठीक था पता नहीं क्या हुआ कानपुर के नौबस्ता में भाईदूज पर नानी के घर आए 23 वर्षीय युवक ने सोमवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। नानी उसे कमरे से बुलाने पहुंचीं तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। खिड़की से झांककर देखा तो नाती का शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था। यह देखकर नानी के होश उड़ गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे।पूरी खबरें पढ़ें... 9- CSJMU में एआई से बने पेपर में गलतियां:कॉलेजों के सेमेस्टर एग्जाम में हिन्दी के प्रश्नों में अंग्रेजी शब्द छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध काॅलेजों में विषम सेमेस्टर परीक्षाओं में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) से तैयार प्रश्नपत्र छात्रों के लिए परेशानी बन गए हैं। मंगलवार को बीए सोशियोलॉजी के पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में हिंदी के सवालों के बीच अंग्रेजी के शब्दों का इस्तेमाल किया गया।पूरी खबरें पढ़ें... 10- कानपुर को बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से जोड़ने की तैयारी: रेल मंत्री बोले- जल्द शुरू होगा एलिवेटेड ट्रैक का काम कानपुर से बुलेट ट्रेन चलने की दिशा में बड़ी तैयारी है। प्रस्तावित बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में कानपुर को शामिल किया गया है। इससे दिल्ली और कानपुर के बीच का सफर घटकर महज 1 घंटे 45 मिनट रह जाएगा, जबकि कानपुर से लखनऊ सिर्फ 27 मिनट में पहुंच सकेंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रस्तावित नॉर्थ कॉरिडोर दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ और अयोध्या को आपस में जोड़ेगा। आगे इस कॉरिडोर का विस्तार वाराणसी, पटना होते हुए गुवाहाटी तक किया जाएगा।पूरी खबरें पढ़ें...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)