सर्किट हाउस रोड पर दुकानों के निर्माण का विरोध:स्कूल का फ्रंट छिपने और सुरक्षा प्रभावित होने की जताई आशंका

Nov 17, 2026 - 19:52
0
सर्किट हाउस रोड पर दुकानों के निर्माण का विरोध:स्कूल का फ्रंट छिपने और सुरक्षा प्रभावित होने की जताई आशंका
मेरठ के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस रोड पर डीआईजी कोठी के पास नगर निगम की ओर से कराए जा रहे दुकानों के निर्माण का विरोध शुरू हो गया है। Methodist Church In India, Agra Regional Conference की ओर से महापौर हरिकांत अहलूवालिया के नाम शिकायती पत्र देकर निर्माण पर आपत्ति जताई गई है। संस्था का कहना है कि दुकानों के निर्माण से विद्यालय की जमीन का फ्रंट पूरी तरह छिप जाएगा। साथ ही इस वीआईपी रोड पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होगी। शिकायत में बताया गया कि सर्किट हाउस रोड पर डीआईजी कोठी के पास हॉवर्ड प्लास्टर्ड गर्ल्स इंटर कॉलेज और इंग्राहम इंग्लिश स्कूल की भूमि एवं कार्यालय की चारदीवारी के आसपास नगर निगम द्वारा दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। यह स्थान कन्या इंटर कॉलेज के पास है और वीआईपी रोड भी है। ऐसे में यहां दुकानों का निर्माण सुरक्षा और आवागमन के लिहाज से उचित नहीं है। संस्था ने आशंका जताई कि दुकानों के बनने से सड़क पर जाम की समस्या बढ़ सकती है और विद्यालय की संपत्ति का मुख्य हिस्सा भी छिप जाएगा। शिकायत का संज्ञान लेते हुए महापौर ने नगर निगम के प्रभारी संपत्ति एवं अतिक्रमण को पत्र जारी किया है। इसमें संबंधित स्थल का निरीक्षण कर पूरे प्रकरण की जांच करने और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User