एसडी डिग्री कॉलेज में रोजगार मेला:कई कंपनियों ने युवाओं को नौकरी के मौके उपलब्ध कराए

Sep 26, 2026 - 15:40
0
एसडी डिग्री कॉलेज में रोजगार मेला:कई कंपनियों ने युवाओं को नौकरी के मौके उपलब्ध कराए
युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को एसडी डिग्री कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने फीता काटकर और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस रोजगार मेले में शामिल हुईं विभिन्न कंपनियों एवं संस्थानों ने युवाओं को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा प्रतिभाग करने पहुंचे। इस दौरान युवाओं को रोजगार की संभावनाओं और करियर से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं, ताकि उन्हें अपने कौशल के अनुसार आगे बढ़ने में मदद मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User