एटा में 6 साल के मासूम को बाइक ने रौंदा:मां के साथ खेत जा रहा था, मौके पर ही तोड़ा दम
एटा जिले के निधौली कलां थाना क्षेत्र के नगला चित्तर गांव में अपनी मां के साथ खेत पर जा रहे 6 साल के मासूम को तेज रफ्तार बाइक ने रौंद दिया। हादसे के बाद मासूम करीब 4 फीट ऊंचाई तक उछला और फिर जमीन पर आकर गिरा। हादसे में मासूम बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। परिजन मासूम को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार 6 साल का यश पुत्र गोविंद सुबह 11 बजे अपनी मां रजनी के साथ खेत पर जा रहा था। सड़क किनारे खड़े मासूम को तेज रफ्तार बाइक ने रौंद दिया। बच्चे की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी देते हुए पिता गोविंद ने बताया कि वह और उनकी मां पास खेत में काम कर रहे थे। पत्नी दोनों बच्चों को लेकर सड़क किनारे से आ रही थी। सड़क पार करने के लिए वह खड़ी हुई थी कि इसी बीच एक तेज रफ्तार में बाइक आई और टक्कर मारते हुए निकल गई। पत्नी बच्चे का हाथ पकड़े हुए थी और वह भी घसीटते हुए आगे तक चली गई। मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। मामले पर थाना प्रभारी निधौली कलां आदित्य खोखर ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे से बच्चे की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हादसे की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)