एयर शो के दौरान 4 दर्शकों की बिगड़ी तबीयत:108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया; गंगा में डूब रहे पर्यटक को NDRF ने बचाया

Oct 22, 2026 - 21:19
0
एयर शो के दौरान 4 दर्शकों की बिगड़ी तबीयत:108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया; गंगा में डूब रहे पर्यटक को NDRF ने बचाया
नमो घाट और गंगा किनारे एयर शो देखने पहुंचे दर्शकों की तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। गुरुवार को अलग-अलग घाटों और आसपास के इलाकों में अस्वस्थ हुए चार लोगों को 108 एंबुलेंस से शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। इनमें केदारघाट के निर्मल देव (25), गोदौलिया के संजय प्रजापति (35) और विकास प्रजापति (22) तथा राजघाट के मनीष सिंह (50) शामिल हैं। अस्पताल में सभी की जांच और उपचार किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, चारों की स्थिति सामान्य है। गंगा स्नान के दौरान डूबने लगा पर्यटक एयर शो के दौरान केरल से वाराणसी घूमने आए एक पर्यटक के गंगा स्नान करते समय डूबने की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद एनडीआरएफ की टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार दिया, इसके बाद 108 एंबुलेंस से उसे एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। राजघाट पर दर्शक का बीपी कम हुआ राजघाट पर एयर शो देखने पहुंचे एक दर्शक का रक्तचाप कम होने पर मौके पर तैनात मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार किया और जरूरी दवा दी। इसके बाद उसे भी एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। मदनपूरा में लगी भीषण आग में फंसे दो भाई गौदोलिया चौराहे से 400 मीटर दूर मदनपूरा में पेंट और झाड़ू की दुकान में आग लगी जिसमें चार मंजिला दो इमारते जल कर खाक हो गई। दुकान के मालिक दोनों भाई संजय और विकास प्रजापति को रेसक्यू कर कबीर चौरा पहुचाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमें रहीं मुस्तैद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनपी सिंह के निर्देशन में एयर शो के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें और 108 एंबुलेंस सेवा सक्रिय रहीं। एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी। सीएमओ ने कहा कि आयोजन के दौरान आमजन की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक चिकित्सा इंतजाम किए गए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User