प्रयागराज में निबंध-कला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार मिला पुरस्कृत:महिला कल्याण समिति ने कार्यक्रम का आयोजन किया
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल की महिला कल्याण समिति की ओर से संचालित बाल वाटिका में गुरुवार को निबंध और कला प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। समिति की पदाधिकारियों ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा और कल्पनाशीलता की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। 22 अक्टूबर को आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। निबंध प्रतियोगिता में उन्होंने विचारों को शब्दों के जरिए व्यक्त किया, जबकि कला प्रतियोगिता में अपनी कल्पनाशीलता और सृजनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रचनात्मक गतिविधियों से बढ़ता है आत्मविश्वास महिला कल्याण समिति की पदाधिकारियों ने कहा कि पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनसे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा सामने लाने का अवसर मिलता है। साथ ही उनमें सृजनात्मक सोच और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने बच्चों को आगे भी ऐसी गतिविधियों में भाग लेने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष वंदना अग्रवाल, उपाध्यक्ष गुलशन वारिस और प्रज्ञा दीपक कुमार, सचिव निहारिका सिंह, कोषाध्यक्ष प्रिया मोहन तिवारी और सदस्य मानसी जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)