यूपी भाजपा की सोशल मीडिया टीम में बड़ा बदलाव:शिवांश श्रीवास्तव पश्चिम, बृज क्षेत्र में जितेन्द्र सविता संभालेंगे जिम्मेदारी
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश भाजपा ने अपनी सोशल मीडिया और आईटी टीम में बदलाव किया है। पार्टी ने प्रदेश को 6 क्षेत्रों- पश्चिम, बृज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर में बांटकर युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सभी क्षेत्रों में सोशल मीडिया और आईटी विभाग के संयोजक व सह-संयोजक नियुक्त किए गए हैं। 1. पश्चिम क्षेत्र: शिवांश श्रीवास्तव और अम्बर स्वामी को कमान पश्चिम क्षेत्र में सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी शिवांश श्रीवास्तव को दी गई है, जबकि आईटी विभाग का नेतृत्व अम्बर स्वामी करेंगे। सोशल मीडिया विभाग संयोजक: शिवांश श्रीवास्तव सह-संयोजक: डॉ. हर्षवर्धन सिंह, दीपांशु सिंह, मयंक बालिया, नीतेश यादव और दिव्यांश भटनागर आईटी विभाग संयोजक: अम्बर स्वामी सह-संयोजक: प्रवीण पाठक और भुदेव 2. बृज क्षेत्र: जितेन्द्र सविता और कृष्णवीर सिंह संभालेंगे जिम्मेदारी बृज क्षेत्र में सोशल मीडिया विभाग की कमान जितेन्द्र सविता को सौंपी गई है। वहीं, आईटी विभाग का नेतृत्व कृष्णवीर सिंह करेंगे। सोशल मीडिया विभाग संयोजक: जितेन्द्र सविता सह-संयोजक: राघव अग्रवाल, विक्रांत गर्ग, नीतेश गुप्ता और ऋतु गौतम आईटी विभाग संयोजक: कृष्णवीर सिंह सह-संयोजक: मनीष कटारा 3. कानपुर क्षेत्र: हर्ष द्विवेदी और सुरेन्द्र विश्वकर्मा को जिम्मेदारी कानपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया विभाग की अगुवाई हर्ष द्विवेदी करेंगे, जबकि आईटी विभाग की जिम्मेदारी सुरेन्द्र विश्वकर्मा को दी गई है। सोशल मीडिया विभाग संयोजक: हर्ष द्विवेदी सह-संयोजक: सौरभ कमल, सौरभ मिश्रा और सुमित गुप्ता आईटी विभाग संयोजक: सुरेन्द्र विश्वकर्मा सह-संयोजक: अभिषेक पाण्डेय 4. अवध क्षेत्र: प्रशांत तिवारी और ज्योतिर्मय बरतारिया को कमान राजधानी लखनऊ समेत अवध क्षेत्र में सोशल मीडिया विभाग का संयोजक प्रशांत तिवारी को बनाया गया है। आईटी विभाग की जिम्मेदारी ज्योतिर्मय बरतारिया संभालेंगे। सोशल मीडिया विभाग संयोजक: प्रशांत तिवारी सह-संयोजक: रत्नेश अवस्थी, अविनाश गिरी, महेन्द्र त्रिपाठी और प्रशांत सिंह आईटी विभाग संयोजक: ज्योतिर्मय बरतारिया सह-संयोजक: मनीष मिश्रा और अभय सिंह 5. काशी क्षेत्र: अतुल पाण्डेय और विजय गुप्ता को जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी वाले काशी क्षेत्र में सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी अतुल पाण्डेय को दी गई है। आईटी विभाग का नेतृत्व विजय गुप्ता करेंगे। सोशल मीडिया विभाग संयोजक: अतुल पाण्डेय सह-संयोजक: पुंडरिक मिश्रा, निमिष खत्री और अभिषेक केशरवानी आईटी विभाग संयोजक: विजय गुप्ता सह-संयोजक: कार्तिक गुप्ता और सचिन कुमार 6. गोरखपुर क्षेत्र: सूरज निगम और समीर श्रीवास्तव को जिम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में सोशल मीडिया विभाग का संयोजक सूरज निगम को बनाया गया है। वहीं, आईटी विभाग की कमान समीर श्रीवास्तव को सौंपी गई है। सोशल मीडिया विभाग संयोजक: सूरज निगम सह-संयोजक: शुभम दीक्षित, नितेश कुमार मिश्रा और हिमांशु चंद कौशिक आईटी विभाग संयोजक: समीर श्रीवास्तव सह-संयोजक: अश्वनी मिश्रा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रियता बढ़ाने की तैयारी भाजपा सूत्रों के मुताबिक, इन नियुक्तियों को आगामी अभियानों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। नए पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर तक डिजिटल और सोशल मीडिया नेटवर्क मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी की कोशिश है कि विधानसभा चुनाव से पहले संगठन की डिजिटल पहुंच और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय को बेहतर बनाया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)