जालौन में स्नातक एमएलसी चुनाव के कारण स्कूल बंद रहेंगे:23 अक्टूबर को नर्सरी से 12वीं तक के सभी विद्यालयों की छुट्टी रहेगी

Oct 22, 2026 - 21:53
0
जालौन में स्नातक एमएलसी चुनाव के कारण स्कूल बंद रहेंगे:23 अक्टूबर को नर्सरी से 12वीं तक के सभी विद्यालयों की छुट्टी रहेगी
जालौन में 23 अक्टूबर, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के कारण सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, जिले में नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी बेसिक, माध्यमिक और अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल 23 अक्टूबर को बंद रहेंगे। यह फैसला स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाली वोटिंग के मद्देनजर लिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पांडेय और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी ने अधिकारियों और स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देशों का पालन करने को कहा है। आदेश की कॉपी महानिदेशक स्कूल शिक्षा, जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों को भेजी गई है। जिला सूचना अधिकारी को यह खबर अखबारों में छापने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User