कासगंज में पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा, 18 नामजद:PRV वाहन का रास्ता रोकने का आरोप, अवैध शराब की सूचना पर पहुंची थी टीम

Nov 15, 2026 - 10:06
0
कासगंज में पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा, 18 नामजद:PRV वाहन का रास्ता रोकने का आरोप, अवैध शराब की सूचना पर पहुंची थी टीम
कासगंज के नगला शीशम गांव में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। पुलिस का आरोप है कि इस दौरान टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। पुलिसकर्मियों को गांव से बाहर जाने से रोका गया और उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई। मामले में 18 नामजद और 10 से 15 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शराब बिक्री की सूचना पर गांव पहुंची थी पुलिस पुलिस के मुताबिक, 14 नवंबर की शाम करीब 7:15 बजे उपनिरीक्षक महेश सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मोहनपुरा बाजार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान PRV 6740 से नगला शीशम गांव में अवैध शराब बिकने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम शाम करीब 7:45 बजे गांव पहुंची। PRV वाहन को घेरकर रास्ता रोकने का आरोप पुलिस का आरोप है कि गांव पहुंचते ही महिला और पुरुषों ने PRV वाहन को चारों तरफ से घेर लिया। ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल भक्तराज और चालक संजय को भी घेर लिया गया। पुलिसकर्मियों ने लोगों से सरकारी काम में बाधा न डालने की अपील की, लेकिन वे नहीं माने। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों ने टीम को गांव से बाहर जाने का रास्ता नहीं दिया। पुलिसकर्मियों ने मोटरसाइकिल से निकलने की कोशिश की तो उनका रास्ता रोक लिया गया। आरोप है कि कुछ महिलाएं पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिल पर बैठ गईं और उन्हें जाने से रोकते हुए मारपीट व धमकी दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फट गई। 18 नामजद और 10-15 अज्ञात पर मुकदमा शिकायत के आधार पर पुलिस ने 18 लोगों को नामजद करते हुए 10 से 15 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक भिखारी लाल शर्मा को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User