महिला किसानों को बताए खेती से अतिरिक्त आय के तरीके:औरैया में 50 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा, आर्थिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर

Nov 15, 2026 - 09:49
0
महिला किसानों को बताए खेती से अतिरिक्त आय के तरीके:औरैया में 50 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा, आर्थिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर
औरैया में आजीविका विविधीकरण जागरूकता कार्यक्रम में आधा सैकड़ा से अधिक महिला किसानों और कृषक परिवारों को खेती के साथ अतिरिक्त आय के तरीके बताए गए। कार्यक्रम बनारसीदास स्थित अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति के कार्यालय में आयोजित किया गया। जालौन से आए प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार गुप्ता और कानपुर के रिसोर्स पर्सन आलोक कुमार ने महिलाओं को सब्जी उत्पादन, मशरूम की खेती, पशुपालन, प्राकृतिक खेती, वर्मी कम्पोस्ट और बागवानी की जानकारी दी। खेती के साथ आय के नए स्रोत बनाने पर जोर प्रशिक्षकों ने बताया कि इन गतिविधियों को अपनाकर महिलाएं पारंपरिक खेती के साथ कमाई के नए रास्ते बना सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को अपनी रुचि, उपलब्ध संसाधनों और स्थानीय बाजार की मांग के अनुसार छोटे कृषि आधारित उद्यम शुरू करने के लिए प्रेरित किया। प्रसंस्करण और विपणन से बढ़ेगी उत्पादों की कीमत विशेषज्ञों ने कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण कर उनका मूल्य बढ़ाने और स्थानीय बाजार में बेचने के तरीके भी बताए। उन्होंने कहा कि केवल उत्पादन तक सीमित रहने के बजाय प्रसंस्करण और विपणन से जुड़ने पर बेहतर आय हासिल की जा सकती है। महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर संस्था की सचिव रीना पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को अपनी मेहनत और कौशल को आर्थिक पहचान में बदलने की जरूरत है। कृषि उत्पादन के साथ प्रसंस्करण और विपणन में भागीदारी से महिलाओं की आय बढ़ेगी और परिवार के फैसलों में उनकी भूमिका भी मजबूत होगी। कार्यक्रम में संस्था की सदस्य शिप्रा मिश्रा, सुशील कुमार, कीर्ति, ममता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User