गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ में बाल दिवस मनाया:नेहरू जयंती पर हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे पुरस्कृत
गोरखपुर में भरोहिया स्थित गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार दूबे ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर हिंदी प्रवक्ता पारस नाथ यादव ने नेहरू के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नेहरू को बच्चों से विशेष लगाव था। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। उनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी बेहतर शिक्षा व देखभाल से सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। बाल दिवस पर विद्यालय में छोटे बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें बच्चों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)