स्कूल लाने-ले जाने वाला युवक किशोरी को ले गया:अलीगढ़ के निजी कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ती है छात्रा, पांच लोगों पर कराई गई FIR
शहर के एक निजी कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा को घर से बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा को स्कूल लाने-ले जाने वाला युवक ही 14 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे उसे घर से अपने साथ ले गया। मामले में युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ क्वार्सी थाने में FIR दर्ज कराई गई है। युवक के साथियों और पिता पर भी आरोप शिकायत के मुताबिक, मुख्य आरोपी मोहित पुत्र राजेश निवासी नगला तिकौना किशोरी को स्कूल लाने-ले जाने का काम करता था। आरोप है कि उसी ने किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में रौदास पुत्र रामनिवास निवासी मैनीपुरा, सचिन और गौरव पुत्र नरेश व राजेश पुत्र वीरपाल निवासी नगला तिकौना को भी नामजद कराया गया है। परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका परिजनों ने किशोरी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से उसे सकुशल बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सतीश चंद्र को सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)