दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल:पीलीभीत-हरिद्वार हाईवे पर आमने-सामने हुआ टक्कर, पुलिस ने रास्ता खाली कराया
पीलीभीत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर रविवार रात करीब 10 बजे निसरा के पास दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक बाइक सितारगंज से पीलीभीत आ रही थी, जबकि दूसरी पीलीभीत से सितारगंज की ओर जा रही थी। निसरा के पास दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। देखें, 5 तस्वीरें… स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों में सितारगंज निवासी सुरेश (30) और पीलीभीत निवासी विशाल (32) शामिल हैं। दो अन्य घायलों की पहचान की जा रही है। सभी को एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष जय शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बाइकों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारु कराया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)