गाजियाबाद में 9 चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर:जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर ने दिए सख्त निर्देश, ट्रांस हिंडन में 16 दरोगा बदले

Oct 31, 2026 - 09:12
0
गाजियाबाद में 9 चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर:जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर ने दिए सख्त निर्देश, ट्रांस हिंडन में 16 दरोगा बदले
जनसुनवाई में लापरवाही पर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर डीसीपी ने 9 चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर कर दिए हैं। विजयनगर थाने से जीवेश कुमार देव और मनीष कुमार। सिहानी गेट से पंकज वर्मा, कोतवाली से हर्षमणि तिवारी, इंदिरापुरम से मनोज बालियान, शालीमार गार्डन से राजेंद्र सिंह और प्रमोद शर्मा, लोनी से बबलु राणा, ट्रॉनिका सिटी से नीरज कुमार। इंस्पेक्टर लोनी योगेंद्र सिंह को एक सप्ताह का समय दिया है उनके खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं। 11 चौकी इंचार्ज बदले ट्रांस हिंडन जोन में शुक्रवार रात को 11 चौकी प्रभारी समेत 16 दरोगाओं के तबादले किए हैं। DCP ऋजुल ने बताया कि इंदिरापुरम में तैनात प्रदीप शर्मा को SSI थाना इंदिरापुरम, थाना लिंक रोड से ओमप्रकाश बघेल को SSI थाना टीला बनाया गया है। साहिबाबाद में तैनात अलका चौधरी को चौकी प्रभारी शिप्रा सन सिटी इंदिरापुरम, चौकी प्रभारी शिप्रा सिटी सोहनवीर सिंह को चौकी प्रभारी कौशांबी, थाना लिंक रोड में तैनात विपिन कुमार को चौकी प्रभारी सीमा थाना साहिबाबाद, संजय सिंह को चौकी प्रभारी नीतिखंड थाना इंदिरापुरम, विपिन कुमार को चौकी प्रभारी डीएलएफ थाना शालीमार गार्डन, प्रदीप कुमार शर्मा को चौकी प्रभारी विक्रम एन्क्लेव थाना शालीमार गार्डन, SSI इंदिरापुरम बृजेश कुमार सिंह को थाना इंदिरापुरम भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User