नंदवारा दोहरे हत्याकांड में नए तथ्यों की पड़ताल:बांदा में SIT ने गांव पहुंचकर तीन घंटे की जांच

Oct 31, 2026 - 09:45
0
नंदवारा दोहरे हत्याकांड में नए तथ्यों की पड़ताल:बांदा में SIT ने गांव पहुंचकर तीन घंटे की जांच
बांदा जनपद के नंदवारा दोहरे हत्याकांड की जांच में जेल से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए पिता-पुत्र समेत चार आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिले नए तथ्यों की पुष्टि के लिए विवेचक ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर पड़ताल की। यहां तीन घंटे से अधिक समय तक घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की गई। इस दौरान कई लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस नए तथ्यों को जोड़कर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। बता दें कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में 30 सितंबर को भैयाराम के छह वर्षीय बेटे मनोज और चार वर्षीय बेटे युवराज के शव पानी भरे गड्ढे में मिले थे। सात सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) गठित दोनों मासूमों की हत्या के मामले में पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल वर्मा के बेटे महेंद्र पाल वर्मा समेत नौ लोगों को नामजद किया गया था। मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है। पुलिस अब तक सात नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसी मामले में दो अक्टूबर से जेल में बंद चार आरोपियों भवानिदीन, उसके बेटे अखिलेश, गांव के सुरेंद्र नेता और रामप्रसाद लंबरी को गुरुवार को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया था। अलग-अलग पुलिस टीमों ने पूछताछ की पूछताछ के दौरान SIT ने आरोपियों से 11 सवाल किए थे। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में आरोपी पहले की तरह ही अपनी बात दोहराते रहे। सूत्रों की मानें तो चारों आरोपियों से अलग-अलग पुलिस टीमों ने पूछताछ की। इस दौरान घटना से जुड़े कुछ अहम तथ्य सामने आए हैं। पुलिस फिलहाल इन्हें विवेचना का हिस्सा बताते हुए सार्वजनिक नहीं कर रही है। इन्हीं तथ्यों की कड़ियां जोड़ने और उनकी पुष्टि करने के लिए विवेचक ने नंदवारा गांव पहुंचकर पड़ताल की। इस दौरान स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई गई। पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट सौंप दी पुलिस अब पूछताछ में सामने आए तथ्यों और गांव में की गई पड़ताल के आधार पर घटनाक्रम की पुष्टि करने में जुटी है। SIT का कहना है कि मामले की जांच जल्द से जल्द पूरी कर पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User