ओवरब्रिज पर सुरक्षा इंतजाम नहीं हुए तो पिता अनशन करेंगे:टीचर ने अफसरों को 12 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया, बेटे की गिरकर जान गई
संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद में मुखलिसपुर रोड स्थित रेल ओवरब्रिज पर हादसे में बेटे की मौत के बाद शिक्षक संजय राय ने सुरक्षा इंतजाम की मांग की है। उन्होंने जिला प्रशासन और नगर पालिका को 12 नवंबर तक का समय दिया है। इस दौरान प्रकाश व्यवस्था और मजबूत सुरक्षा जाली नहीं लगाई गई तो वे आमरण अनशन शुरू करेंगे। मेंहदावल निवासी संजय राय के 18 वर्षीय बेटे शाश्वत राय की 25 अक्टूबर की रात मुखलिसपुर ओवरब्रिज पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बताया गया कि रात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद शाश्वत ओवरब्रिज से नीचे गिर गए थे। संजय राय गगनई बाबू उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट) में शिक्षक हैं। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में हादसे के लिए जिला प्रशासन और नगर पालिका की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि ओवरब्रिज पर रोशनी की व्यवस्था नहीं है। वहां मजबूत जाली और सुरक्षा रेलिंग भी नहीं है।
-------
हादसे की ये खबर भी पढ़ें टीचर का इकलौता बेटा ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरा:संतकबीर नगर में शव देखकर मां-बाप बेहोश, नया गिटार खरीदकर बाइक से लौट रहा था संतकबीरनगर में टीचर के इकलौते बेटे की ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरकर मौत हो गई। किशोर सड़क पर औंधे मुंह गिरा। वह नया गिटार खरीदकर बाइक से वापस लौट रहा था। हादसा रविवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। बेटे का शव देख माता-पिता बेहोश हो गए। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)