सिद्धार्थनगर में होटल के बाहर एसएसबी जवान से मारपीट:पत्नी समेत आठ पर FIR, 30 अक्टूबर को शिकायत पर कार्रवाई

Oct 31, 2026 - 08:56
0
सिद्धार्थनगर में होटल के बाहर एसएसबी जवान से मारपीट:पत्नी समेत आठ पर FIR, 30 अक्टूबर को शिकायत पर कार्रवाई
सिद्धार्थनगर के कृष्णा होटल के बाहर वैवाहिक विवाद को लेकर एसएसबी जवान संदीप कुमार से मारपीट का आरोप है। उनकी शिकायत पर पत्नी समेत चार नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ सिद्धार्थनगर थाने में केस दर्ज किया गया है। घटना 24 अप्रैल की है और केस 30 अक्टूबर को दर्ज हुआ। झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र के रहने वाले संदीप कुमार एसएसबी की 43वीं बटालियन, सिद्धार्थनगर में सिपाही हैं। उनकी शादी झुंझुनूं की सुंदरी देवी से हुई है। उनका बेटा सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में कक्षा तीन में पढ़ता है। संदीप ने शिकायत में कहा कि पत्नी के बार-बार नौकरी से इस्तीफा देने और परिवार से अलग रहने का दबाव बनाने के कारण दोनों के बीच विवाद चल रहा था। शिकायत के मुताबिक, 23 अप्रैल को पत्नी के मायके पक्ष के लोग कुछ अन्य लोगों के साथ सिद्धार्थनगर आए थे। अगले दिन 24 अप्रैल को दोपहर करीब ढाई बजे पत्नी ने संदीप को फोन कर कृष्णा होटल बुलाया। वह करीब तीन बजे होटल पहुंचे। आरोप है कि वहां पत्नी और उसके साथ आए लोगों से विवाद हुआ। होटल के सामने कुछ लोगों ने गाली-गलौज कर उनके साथ मारपीट की। इस दौरान भीड़ जुट गई और कुछ अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। संदीप ने जान से मारने की धमकी देने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की आशंका भी जताई है। उन्होंने बताया कि राजस्थान के चिड़ावा थाने में भी पत्नी और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मामले में सुंदरी देवी, फौज सिंह, राजबीर और सुभाष को नामजद किया गया है। चार अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। सिद्धार्थनगर थाने में केस दर्ज कर उपनिरीक्षक निलोफर बानो को जांच सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User