गाजियाबाद में मिला मानव कंकाल और खोपड़ी:पुलिस ने डीएनए सैंपल लिया, आरएसएस कार्यालय के पास बोरे में रखा था
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में (आरएसएस) कार्यालय के पास कूड़े के ढेर के नजदीक एक बोरे में मानव कंकाल और खोपड़ी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और कंकाल को सुरक्षित रखने के लिए डीएनए सैंपल संरक्षित कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कंकाल को कहीं दूसरी जगह से लाकर यहां फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि कंकाल को कहां से लाया गया और कितने समय पहले यहां फेंका गया था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। बोरे में मिले मानव कंकाल और खोपड़ी के संबंध में अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह किसी पुरुष, महिला या बच्चे का है। इसकी पहचान और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों और फॉरेंसिक जांच के आधार पर मामले की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। डीएनए जांच के माध्यम से कंकाल की पहचान करने में मदद मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कंकाल यहां किसने और किन परिस्थितियों में फेंका। फिलहाल, कंकाल मिलने से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कंकाल की पहचान, उसकी स्थिति और घटनास्थल तक पहुंचने के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)