उन्नाव में पुजारी और रामलीला कलाकार से मारपीट:रावण दहन रोकने की चेतावनी, कलाकारों ने कोतवाली पहुंचकर की शिकायत

Oct 20, 2026 - 15:48
0
उन्नाव में पुजारी और रामलीला कलाकार से मारपीट:रावण दहन रोकने की चेतावनी, कलाकारों ने कोतवाली पहुंचकर की शिकायत
उन्नाव के सिकंदरपुर सरोसी में मंगलवार दोपहर 1 बजे रामलीला से जुड़े लोगों और एक पुजारी के साथ अभद्रता व मारपीट का मामला सामने आया। पुजारी रामेश्वर स्वामी महाराज ने दो युवकों पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। वहीं, मेघनाद का किरदार निभाने वाले कलाकार राहुल पांडे ने भी चार लोगों पर डंडों से पीटने का आरोप लगाया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। आश्रम से लकड़ी ले जाने से रोकने पर विवाद पुजारी रामेश्वर स्वामी महाराज के मुताबिक, रोहित यादव और मोहित यादव आश्रम से लकड़ी ले जा रहे थे। उन्हें रोकने पर दोनों ने गाली-गलौज की। वहीं, राहुल पांडे का आरोप है कि रोहित, मोहित समेत चार लोगों ने उन्हें घेरकर डंडों से पीटा। इसके बाद राहुल करीब 20 कलाकारों के साथ कोतवाली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों की गिरफ्तारी तक रावण दहन नहीं करने की चेतावनी रामलीला कमेटी ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक रावण दहन नहीं करने की चेतावनी दी है। राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि रामलीला परिसर में रखा रावण का पुतला लकड़ी हिलाने से गिरा दिया गया। हालांकि, इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस बोली- जांच के आधार पर होगी कार्रवाई घटना के बाद कमेटी के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और संबंधित लोगों से बातचीत की। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User