RSS की माधव शाखा ने विजयादशमी पर किया शस्त्र पूजन:स्वयंसेवकों में दिखा उत्साह, संगठन और राष्ट्रसेवा पर दिया जोर
फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की माधव शाखा ने मंगलवार सुबह 8 बजे विजयादशमी उत्सव मनाया। इस दौरान हर्षोल्लास के साथ शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाखा कार्यवाह निखिल ने की। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बृजेंद्र श्रीमाली ने अध्यक्षता की, जबकि जिला कार्यालय प्रमुख रघुवीर शरण पाठक मुख्य अतिथि थे। मुख्य अतिथि रघुवीर शरण पाठक ने अपने संबोधन में संगठन, अनुशासन, राष्ट्रसेवा और सामाजिक जिम्मेदारियों के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष बृजेंद्र श्रीमाली ने संघ से जुड़ी अपनी बचपन की यादें साझा कीं। उन्होंने अपने अनुभवों से संघ के संस्कारों और परंपराओं के बारे में बताया। इस दौरान शिवाजी ने एकल गीत, मयंक ने अमृत वचन, देवांश ने गणगीत और शिवम ने संघ प्रार्थना प्रस्तुत की। इस मौके पर वरिष्ठ स्वयंसेवक सूर्यकांत गुप्ता, सुदेश, पंकज, अनिल, आकाश, अक्षय प्रताप, यशवर्धन सहित कई स्वयंसेवक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)