लखनऊ में युवक ने फांसी लगाई फांसी:मिर्जापुर का रहने वाला था, क्राउन मॉल के बर्गर किंग में करता था नौकरी
लखनऊ के चिनहट में एक 19 साल के युवक ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना चिनहट थाना क्षेत्र के रघुनंदन आशियाना में हुई। पुलिस को 24 अक्टूबर 2026 की रात करीब 12 बजे इसकी सूचना मिली। उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक की पहचान राहुल विश्वकर्मा (19) के तौर पर हुई है, जो चेतनारायण विश्वकर्मा का बेटा है और मिर्जापुर के हाजीपुर, अदलहाट का रहने वाला है। वह क्राउन मॉल के बर्गर किंग में नौकरी करता था। राहुल को एंबुलेंस से डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया है। साथ रहने वाले दोस्तों ने पुलिस को बताया कि राहुल कुछ दिनों से परेशान था। हालांकि, परेशानी की वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)