गंगा एक्सप्रेस-वे पर ईको कार पलटी, लड़के की मौत:टायर फटने से हादसा, हापुड़ से कोलकाता जा रहा था परिवार, 4 घायल
उन्नाव के सफीपुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात करीब 10:30 बजे टायर फटने से ईको कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 साल के सौरभ की मौत हो गई, जबकि उसके बड़े भाई, भाभी और 7 महीने की भतीजी समेत परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सफीपुर से जिला अस्पताल उन्नाव रेफर किया गया। यहां उनका इलाज जारी है। हापुड़ से कोलकाता जा रहा था परिवार पुलिस के अनुसार, हादसा गंगा एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 394.5 के पास हुआ। हरियाणा नंबर की ईको कार में सवार लोग हापुड़ से कोलकाता जा रहे थे। इसी दौरान अचानक कार का टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। 12 साल के सौरभ की मौत, भाई-भाभी घायल हादसे में सौरभ (12) पुत्र स्वर्गीय बब्लू निवासी हैदरगढ़, थाना हापुड़, जनपद हापुड़ की मौत हो गई। उसका भाई अंकुश (24) भी घायल हुआ है। इसके अलावा अंकुश की पत्नी कोकीना (22) और उनकी सात माह की बेटी सोना समेत परिवार के अन्य सदस्य घायल हुए हैं। पुलिस ने सौरभ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किए गए घायल हादसे की सूचना पर सफीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य कराया। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सफीपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल उन्नाव रेफर कर दिया गया। शनिवार रात करीब 11:15 बजे घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस कर रही हादसे की जांच सफीपुर थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)