गोरखपुर को CM आज 1663 करोड़ की सौगात देंगे:ओवरब्रिज का उद्घाटन; गोड़धोइया नाले के पहले फेज का काम पूरा; 350 किमी सीवर लाइन बनेगी

Nov 01, 2026 - 05:12
0
गोरखपुर को CM आज 1663 करोड़ की सौगात देंगे:ओवरब्रिज का उद्घाटन; गोड़धोइया नाले के पहले फेज का काम पूरा; 350 किमी सीवर लाइन बनेगी
तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे ​सीएम योगी रविवार को शहर को 1663 करोड़ रुपए की लागत वाली 88 विकास कामों की सौगात देंगे। दो अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से सीएम बुनियादी ढांचे, सुगम यातायात, बाढ़ बचाव, जलभराव से मुक्ति और सीवरेज प्रबंधन से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम रविवार सुबह चौरीचौरा के भोपा बाजार में होगा। यहां वह ​गोरखपुर-भटनी रेल खंड पर स्थित समपार संख्या 147बी पर 59.44 करोड़ रुपए की लागत से बने रेल ओवरब्रिज (ROB) का उद्घाटन करेंगे। साथ ही कुल 287.56 करोड़ रुपए की लागत वाली 84 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पहले चरण में 7.75 किमी गोड़धोइया नाला बनकर तैयार लोकार्पण और शिलान्यास की परियोजनाओं में जगदीशपुर से सरैया ब्लॉक होते हुए देवरिया मार्ग तक फोरलेन में चौड़ीकरण सहित रोड कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और बाढ़ बचाव के कई काम हैं। सीएम चौरीचौरा शहीद स्मारक पर जाकर अमर बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। रविवार को सीएम योगी का दूसरा कार्यक्रम दोपहर बाद गोड़धोइया नाले के पास होगा। वह 495.24 करोड़ रुपए की लागत से गोड़धोइया नाला परियोजना के पहले चरण का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 92.72 करोड़ रुपए की लागत वाली परियोजना के दूसरे चरण, गोड़धोइया नाला के किनारे 65.93 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क और 721.40 करोड़ रुपए की लागत वाली गोरखपुर सीवरेज योजना जोन-A3 का शिलान्यास करेंगे। गोड़धोइया नाला परियोजना के पहले चरण में 9.25 किलोमीटर लंबे नाले के लिए 7.75 किमी पक्का नाला का निर्माण किया गया है। इसके अलावा 17.50 किलोमीटर इंटरसेप्टिंग सीवर लाइन बिछाई गई है। सीवेज के शोधन के लिए 38 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किया गया है। इसके अलावा 61 एमएलडी क्षमता का एक मेन पंपिंग स्टेशन और 14 ब्रिज/कल्वर्ट का निर्माण कराया गया है। इस परियोजना का लाभ महानगर के उत्तरी छोर के 17 वार्डों को मिलेगा। जबकि दूसरे चरण में नाले के 1.50 किमी लंबे कच्चे हिस्से को पक्का कराने के साथ एसटीपी तक एप्रोच मार्ग, 120 स्ट्रीट लाइट और लैंडस्केपिंग का काम कराया जाएगा। इसी क्रम में गोड़धोइया नाला के किनारे 7.75 किमी लंबाई में सड़क के निर्माण, क्रश बैरियर और पौधरोपण के काम को भी गति मिलेगी। गोड़धोइया नाला के समानांतर बनेगी सड़क गोड़धइया नाला के समानांतर सर्विस रोड का निर्माण भी कराया जाएगा। मुख्यमंत्री इसका भी शिलान्यास करेंगे। 7.75 किमी लंबाई में सड़क के निर्माण पर 65.93 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस सड़क के बन जाने से नाले के किनारे बसे शहरवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इस परियोजना में चैनेज 0 से 7.750 किमी तक नाले के दोनों ओर ​3.75 मीटर चौड़ाई में कैरेजवे निर्माण, ​सौंदर्यीकरण हेतु पौधरोपण, ​सुरक्षा हेतु क्रैश बैरियर और ​प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाईट पोल लगाने का कार्य भी शामिल है। जोन ए 3 में बिछाई जाएगी 350 किमी सीवर लाइन गोड़धइया नाला के कैचमेंट क्षेत्र में सीवर प्रबंधन के लिए स्वीकृत गोरखपुर सीवरेज जोन ए 3 के तहत लगभग 350 किमी में सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इस कार्य का शिलान्यास सीएम योगी एक नवंबर को करेंगे। अमृत 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत इस योजना को पूर्ण करने में 721.40 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस योजना में गोड़धोइया नाले से संबंधित 17 वार्डों में सीवर लाइन, 43604 सीवर गृह संयोजन एवं 2 इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (37.50 एमएलडी एवं 27 एमएलडी) का निर्माण कराया जायेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User