गोरखपुर में विज्ञान मेला 2026:27 नवंबर से शुरू होगा 24वां अखिल भारतीय विज्ञान मेला, 600 बाल वैज्ञानिक होंगे शामिल
गोरखपुर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से 24वां अखिल भारतीय विज्ञान मेला 27, 28 और 29 नवंबर 2026 को गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन की मेजबानी सरस्वती शिशु मंदिर (10+2), पक्कीबाग को मिली है। मेले में देशभर से 600 बाल वैज्ञानिक और 400 अन्य प्रतिभागी शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में भारत की प्राचीन और आधुनिक उपलब्धियों से परिचित कराना है। राम सिंह ने बताया कि विज्ञान मेले का ध्येय वाक्य महर्षि पतंजलि का सूत्र 'प्रत्यक्षानुमानागमाः प्रमाणानि' रखा गया है। इसमें विभिन्न प्रांतों के विद्या भारती विद्यालयों से चयनित विद्यार्थी, विज्ञान शिक्षक, मार्गदर्शक और शिक्षाविद् भाग लेंगे। विद्यार्थी विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में तैयार मॉडल, प्रयोग, परियोजनाएं और नवाचार प्रस्तुत करेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)