उर्मिल यूनिक एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम:नृत्य, संगीत और नाटक के जरिए विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की भारतीय संस्कृति की झलक

Nov 19, 2026 - 17:30
0
उर्मिल यूनिक एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम:नृत्य, संगीत और नाटक के जरिए विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की भारतीय संस्कृति की झलक
गोरखपुर में कैंपियरगंज क्षेत्र के रामचौरा स्थित उर्मिल यूनिक सेंट्रल एकेडमी एंड इंस्टीट्यूट में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता और प्रशासनिक क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की। विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह और जिम्बाब्वे यूनिवर्सिटी के मानद कुलपति डॉ. सौरभ पांडेय रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र मिश्रा, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के एचओडी एवं डीन डॉ. बीके पांडेय तथा लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. एहसान अहमद शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए भारतीय संस्कृति, सभ्यता, परंपरा और राष्ट्रीय गौरव की आकर्षक झलक पेश की। उनकी प्रस्तुतियों पर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। कार्यक्रम का संचालन श्वेता सिंह बिसेन ने किया। आयोजन में विद्यालय के प्रेसिडेंट एवं एमडी मिश्रा, प्रधानाचार्या प्रीति त्रिपाठी, उपप्रधानाचार्या प्रगति मिश्रा और संजय मिश्रा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की सफलता में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User