गोरखपुर में आज निकलेगी कांग्रेस की किसान अधिकार यात्रा:खजनी से होगी शुरुआत, शामिल होंगे कई सीनियर लीडर
गोरखपुर में बुधवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से 'वोट बचाओ, देश बचाओ किसान अधिकार यात्रा' निकाली जाएगी। जिसकी शुरुआत खजनी विधानसभा क्षेत्र के वारीगांव स्थित शिव मंदिर से किया जाएगा। इस यात्रा के माध्यम से पार्टी देश के किसानों की बदहाल स्थिति, उनकी आर्थिक चुनौतियों और कृषि क्षेत्र से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को उठाएगी। इसके लिए गांव-गांव जन जागरण का अभियान भी चलाया जाएगा। साथ ही यात्रा के दौरान जगह-जगह चौपाल भी लगेगी। इस यात्रा में कांग्रेस कमिटी के सचिव और सह प्रभारी पूर्वी जोन अभिषेक दत्तसहित कई बड़े चेहरे शामिल होंगे। पांच जगह लगेंगे चौपाल
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी व जिला उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के प्रभारी डा. वीएस सिंह ने बताया कि पहला चौपाल शिव मंदिर वारीगांव शिव मंदिर पर होगा। दूसरी चौपाल वनकटा, तीसरा चौपाल उफरौली, चौथी चौपाल बररोही गांव में होगी। पांचवीं चौपाल दुघरा चौराहे पर होगी, यहीं यात्रा का समापन भी होगा। ये लोग रहेंगे शामिल
इस यात्रा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व सह प्रभारी पूर्वी जोन अभिषेक दत्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी अखिलेश शुक्ला, उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के अध्यक्ष रामअधार जोसेफ, किसान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिशिरनाथ उपाध्याय, जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह उपस्थित रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)