कोर्ट में दाखिल सबूतों पर बचाव पक्ष ने जताई आपत्ति:रिटेन एप्लीकेशन दिया, अगली सुनवाई आज, गोरखपुर में बच्ची से रेप- हत्या मामला
गोरखपुर जिला अस्पताल से 10 साल की बच्ची को अगवाकर रेप और हत्या मामले में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अभियोजन की ओर से पेश किए सबूतों पर सवाल उठाए हैं। यह साक्ष्य नगर निगम की चौकी प्रभारी रही इंस्पेक्टर दीपशिखा रंजन की गवाही के दौरान कोर्ट में दाखिल किए थे। जिसको लेकर मंगलवार को अपर सत्र और विशेष न्यायाधीश पाक्सो शमीम अहमद अंसारी की कोर्ट में बचाव पक्ष ने लिखित आपत्ति दाखिल की। इसके निस्तारण के लिए कोर्ट ने 18 नवंबर की तारीख तय की है। शुरुआती विवेचक बयान कराया जा रहा दर्ज
मामले में आरोपी सिपाही के विरुद्ध चल रहे मुकदमे में अभियोजन की ओर से शुरुआती विवेचक उपनिरीक्षक दीपशिखा रंजन का मुख्य बयान दर्ज कराया जा रहा है। पांच नवंबर को नगर निगम की चौकी प्रभारी रही दारोगा दीपशिखा रंजन की गवाही के दौरान अभियोजन पक्ष ने कुछ साक्ष्य न्यायालय में दाखिल किए थे। इस पर बचाव पक्ष ने आपत्ति जताई और लिखित आपत्ति दाखिल करने के लिए समय मांगा। अब तक 11 लोगों की गवाही पूरी
हालांकि, इस दौरान साक्षी का मुख्य बयान जारी रहा। मंगलवार को चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल बृजेश सिंह और डिप्टी लीगल एड काउंसिल भगत गौड़ ने न्यायालय में लिखित आपत्ति प्रस्तुत की। 18 नवंबर को आपत्ति पर सुनवाई निर्धारित है। जिला अस्पताल परिसर में 28 जुलाई 2026 की रात में हुई घटना में अब तक 11 लोगों की गवाही हो चुकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)