गर्लफ्रेंड ने दो साथियों संग मिलकर कराई मुकेश की हत्या:शाहजहांपुर में कई लड़कियों से अफेयर के चलते की हत्या, 3 गिरफ्तार
शाहजहांपुर में 2 महीने पहले मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। युवक की हत्या उसकी गर्लफ्रेंड ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर कराई थी। पुलिस ने गर्लफ्रेंड समेत तीनों आरोपियों को सोमवार दोपहर 1 बजे गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि मृतक मुकेश का एक से ज्यादा लड़कियों से प्रेम प्रसंग था। यह बात उसकी गर्लफ्रेंड और उसके साथियों को पसंद नहीं थी, जिससे वे नाराज थे। आरोपी जीतेंद्र और अमरजीत बरौरा गांव के रहने वाले हैं। गर्लफ्रेंड ने अपनी बहन के प्रेमी अमरजीत और उसके दोस्त जीतेंद्र के साथ मिलकर मुकेश की हत्या की योजना बनाई। आरोपियों ने मुकेश को बुलाकर लात-घूंसों से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। शुरुआत में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी, लेकिन पिता ब्रजपाल की शिकायत पर 13 अगस्त को एफआईआर दर्ज हुई थी। सोमवार को सिंधौली पुलिस ने घटना का खुलासा किया। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि अफेयर के चलते हत्या हुई और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)