चिल्लूपार पहुंची मायाशंकर शुक्ल की पदयात्रा:दूसरे दिन गोला पहुंचा जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों से मिलकर जानीं स्थानीय समस्याएं
गोरखपुर में चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवान मायाशंकर शुक्ल की 4 दिवसीय पदयात्रा सोमवार को दूसरे दिन गोला पहुंची। गोपालपुर प्राथमिक विद्यालय से शुरू हुआ जनसंपर्क अभियान पश्चिमी चौराहे पर पहुंचा, जहां समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पदयात्रा बर्राह और ककरही होते हुए बड़ैला के लिए रवाना हुई। यहां जनसभा प्रस्तावित है। मायाशंकर शुक्ल ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों तक बात पहुंचाने की बात कही। वह दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। पिछले दो विधानसभा चुनावों में भाजपा टिकट के दावेदार रहे शुक्ल की इस पदयात्रा को राजनीतिक जनसंपर्क अभियान के रूप में देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)