शाहजहांपुर सांसद ने युवक को भांजा मानने से किया इंकार:खुद को भांजा बताकर सपा में हुआ था शामिल, सांसद ने नकारा

Oct 26, 2026 - 18:35
0
शाहजहांपुर सांसद ने युवक को भांजा मानने से किया इंकार:खुद को भांजा बताकर सपा में हुआ था शामिल, सांसद ने नकारा
शाहजहांपुर के भाजपा सांसद अरुण सागर ने सोमवार शाम 5 बजे एक व्यक्ति को अपना भांजा मानने से इंकार किया है। एक व्यक्ति ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होते समय खुद को सांसद का भांजा बताया था। इसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इसमें अखिलेश यादव भी दिख रहे हैं। सांसद अरुण सागर ने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वह गौरव सागर नाम के शख्स को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते और न ही वह उनका कोई रिश्तेदार है। सांसद ने आरोप लगाया कि गौरव सागर अखिलेश यादव की मौजूदगी में उनकी और पार्टी की छवि खराब कर रहा है। अरुण सागर ने बताया कि करीब 10 साल पहले भी इस शख्स ने उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया था। तब भी सांसद ने खंडन किया था। उन्होंने भविष्य में ऐसे गलत प्रचार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User