हैरिग्टनगंज में धनतेरस पर कार्यक्रम:दुकानदारों, व्यापारियों और आम दर्शकों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील
अयोध्या के हैरिग्टनगंज बजार में मां रामलली वृद्धा आश्रम सेवा ट्रस्ट की ओर से धनतेरस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के पहले दिन 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को भव्य मेले का आयोजन होगा। दूसरे दिन 7 नवंबर, शनिवार को सुंदरकांड पाठ एवं भरत मिलाप का कार्यक्रम रखा गया है। ट्रस्ट की ओर से दुकानदारों, व्यापारियों और आम दर्शकों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार प्रजापति करेंगे। ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी और संयोजक समस्त बजरंगवासी, क्षेत्रवासी व मित्रगण हैं। कार्यक्रम में श्री राम सूरत तिवारी का मार्गदर्शन रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)