प्रेम-प्रसंग के विवाद में किशोरी और युवक ने आग लगाई:सुल्तानपुर में दोनों झुलसे; सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर

Oct 31, 2026 - 20:59
0
प्रेम-प्रसंग के विवाद में किशोरी और युवक ने आग लगाई:सुल्तानपुर में दोनों झुलसे; सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर
सुल्तानपुर में शनिवार देर शाम करीब 7:30 बजे प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक किशोरी और युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। आग लगते ही दोनों चीखने-चिल्लाने लगे। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और दोनों को सीएचसी प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया। यहां से दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र का है। गांव निवासी शिवम सिंह (25) का 17 वर्षीय किशोरी से कुछ महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शनिवार सुबह से ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। देर शाम किशोरी शिवम के घर पहुंच गई। वहां दोनों के बीच फिर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान घर में रखे पेट्रोल को किशोरी ने कथित तौर पर दोनों पर डाल दिया। इसके बाद आग लग गई। घटना से परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। सीओ ने मौके पर पहुंचकर की जांच घटना की सूचना पर सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ऋतिक कपूर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User