बाइक में वाहन ने मारी टक्कर, जीजा की मौत:हादसे में साला घायल, मुंबई से एक हफ्ते पहले ससुराल आया था

Oct 31, 2026 - 21:15
0
बाइक में वाहन ने मारी टक्कर, जीजा की मौत:हादसे में साला घायल, मुंबई से एक हफ्ते पहले ससुराल आया था
देवरिया में डेहरी पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात करीब 8 बजे चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिव कुमार (48) की मौत हो गई। हादसे में उनके साले सत्यम गौड़ (28) भी घायल हो गए। दोनों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने शिव कुमार को मृत घोषित कर दिया। सत्यम का प्राथमिक उपचार किया गया। मामला खुखुंदू थाना क्षेत्र का है। पेट्रोल भरवाकर बाहर निकलते समय हुआ हादसा बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के नया टोला बाघमारा गांव निवासी शिव कुमार मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे। उनकी ससुराल खुखुंदू थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में है। वह करीब एक सप्ताह पहले मुंबई से ससुराल आए थे। शनिवार देर शाम वह अपने साले सत्यम गौड़ के साथ बाइक से बाजार करने निकले थे। रात करीब 8 बजे दोनों डेहरी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे। तेल भरवाकर जैसे ही बाहर निकले, तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पत्नी और बच्चों के साथ मायके में रहती थीं स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस भी वहां पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिव कुमार की पत्नी संगीता बच्चों के साथ मायके में रहती हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User