आबादी के पास घूम रहा तेंदुआ पिंजड़े में कैद:बहराइच के ककरी गांव में शनिवार शाम पकड़ा गया, जांच के बाद प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा

Oct 31, 2026 - 22:04
0
आबादी के पास घूम रहा तेंदुआ पिंजड़े में कैद:बहराइच के ककरी गांव में शनिवार शाम पकड़ा गया, जांच के बाद प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा
बहराइच के नानपारा रेंज के ककरी गांव में आबादी के पास घूम रहा तेंदुआ शनिवार शाम करीब 6 बजे वन विभाग के पिंजड़े में कैद हो गया। उसे रात में रेंज कार्यालय ले जाया गया। जांच के बाद उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। पिछले कई दिनों से ककरी ईंट भट्ठे के आसपास तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिल रही थी। 30 अक्टूबर को तेंदुए ने एक पड़िया का शिकार किया था। इसके बाद वन विभाग की नानपारा रेंज ने गश्त बढ़ाई और जागरूकता अभियान चलाया। तेंदुए को आबादी से दूर रखने के लिए पटाखे भी छोड़े गए। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के पदचिह्नों के आधार पर ककरी गांव में ईंट भट्ठे के पास पिंजड़ा लगाया था। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई थी। शनिवार शाम तेंदुआ पिंजड़े में बंधी बकरी का शिकार करने पहुंचा और उसमें कैद हो गया। रेंजर पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि वन विभाग के पिंजड़े में एक तेंदुआ कैद हुआ है। प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच सुन्दरेश ने बताया कि तेंदुए को रेंज कार्यालय लाया गया है। जांच के बाद उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। नानपारा रेंज में गन्ने की अधिकता और जंगल पास होने के कारण तेंदुए अक्सर आबादी की ओर आ जाते हैं। मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए वन विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User