5 दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला:इटावा के अटा गांव का मामला, पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा

Nov 01, 2026 - 13:54
0
5 दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला:इटावा के अटा गांव का मामला, पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा
इटावा के लवेदी थाना क्षेत्र के अटा गांव से पांच दिन पहले लापता हुए 28 वर्षीय युवक का शव रविवार सुबह कुएं में मिला। कुआं पीपरीपुरा-चंद्रपुरा मार्ग पर है। पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अटा गांव के संदीप सिंह ने बताया कि उनके भाई राघव सिंह उर्फ मोनू चौहान 28 अक्टूबर को शाम 4 बजे घर से लापता हुए थे। उनकी गुमशुदगी लवेदी थाने में दर्ज थी। देखिए घटना की तस्वीरें- आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे संदीप रविवार सुबह भाई के बारे में पता करने थाने गए थे। लौटते समय उन्होंने रास्ते में बाबा के कुएं में देखा तो शव पानी में उतराता मिला। उन्होंने लवेदी थाना प्रभारी गौरव कुमार को इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र चौधरी और सुरेश सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर भरथना के सीओ रामदबन मौर्य भी वहां पहुंचे। शव निकालने के लिए चकरनगर से फायर टीम और जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। घटना की जानकारी मिलने पर अटा, पीपरीपुरा, अड्डा और चंद्रपुरा समेत आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल मोनू चौहान की शादी कानपुर देहात के धरमूपुर में हुई थी। उनकी पत्नी शिवानी सात साल पहले अपनी 9 वर्षीय बेटी सिव्या को लेकर मायके चली गई थीं। इसके बाद मोनू अपने भाई संदीप और मां पुष्पा देवी के साथ रहते थे। परिजनों के मुताबिक, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी के कारण मोनू का आगरा के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था। शव मिलने की जानकारी के बाद वृद्ध मां पुष्पा देवी और भाई संदीप सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। वहीं शव को कुए से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User