हापुड़ में वेजिटेबल फैट यूनिट पर टीम ने मारा छापा:4.70 लाख का कुकिंग मीडियम जब्त, जांच के लिए 3 नमूने लिए

Oct 22, 2026 - 23:14
0
हापुड़ में वेजिटेबल फैट यूनिट पर टीम ने मारा छापा:4.70 लाख का कुकिंग मीडियम जब्त, जांच के लिए 3 नमूने लिए
हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार रात करीब 9 बजे गढ़मुक्तेश्वर स्थित शिव फूड प्रोडक्ट्स की वेजिटेबल फैट यूनिट पर छापा मारा। टीम ने 752 लीटर कुकिंग मीडियम जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 4.70 लाख रुपए है। सहायक आयुक्त चन्द्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने वेजिटेबल फैट यूनिट पर छापा मारा। जांच के दौरान यूनिट में रजिस्ट्रेशन और निर्माण में अंतर मिला। इस पर कुकिंग मीडियम के तीन नमूने जांच के लिए भेजे गए। 4.70 लाख का माल भी जब्त किया गया। इनमें दो पैक कुकिंग मीडियम और एक खुले पदार्थ का नमूना शामिल है। कमियों को दूर करने के लिए सुधार सूचना जारी होगी। साथ टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, मोहित कुमार, विपिन कुमार, सोमेन्द्र सिंह और सहरिश सदात शामिल थे। सहायक आयुक्त चन्द्रशेखर मिश्र ने बताया कि जब्त कुकिंग मीडियम कारोबारी की देखरेख में है। जांच रिपोर्ट आने पर विभाग आगे कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में मिलावटखोर को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User