पांचली बुजुर्ग में सफाई अभियान:बदहाल रास्तों पर युवाओं की पहल, चंदा जुटाकर स्वच्छता कार्य किया गया
मेरठ के सरधना में ग्राम पंचायत का कार्यकाल समाप्त होने के बाद विकासखंड सरूरपुर खुर्द की ग्राम पंचायत पांचली बुजुर्ग में सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है। गांव के रास्तों पर गंदगी के कारण ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए ग्राम पंचायत, विकासखंड कार्यालय, जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद गांव के युवाओं ने खुद सफाई की पहल की। युवाओं ने चंदा जुटाकर गांव में स्वच्छता अभियान शुरू किया। युवाओं की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की। साथ ही प्रशासन से गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)