हाथरस डीएम ने जिला संपर्क केंद्र का किया शुभारंभ:मतदाताओं को मिलेगी निर्वाचन संबंधी जानकारी, हेल्पलाइन नंबर जारी
हाथरस जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे जिला निर्वाचन कार्यालय में जिला संपर्क केंद्र (डीसीसी) कंट्रोल रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया। केंद्र के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नया पंजीकरण कराने और नाम-पते समेत अन्य जानकारियों में संशोधन कराने में मदद मिलेगी। इसके अलावा मतदाता निर्वाचन से जुड़ी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकेंगे। हेल्पलाइन नंबर पर मिलेगी जानकारी जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र का उद्देश्य मतदाताओं को जरूरी जानकारी और सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराना है। इसके लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 और जिला संपर्क केंद्र का फोन नंबर 05722-297083 जारी किया गया है। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि फोन करने वालों और मतदाताओं के सवालों का विनम्रता से जवाब दें। उन्हें सही जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद उद्घाटन के मौके पर जिला मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा एडवोकेट, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा और जिला उपाध्यक्ष अजय सिकरवार मौजूद रहे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय और अपना दल (एस) के जिला उपाध्यक्ष केडी शर्मा भी शामिल हुए। इसके अलावा बनी सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)