रामपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:स्वार स्थित रजा नगर कॉलेज के विद्यार्थियों व शिक्षकों को यातायात नियम बताए
रामपुर में स्वार स्थित राजकीय महाविद्यालय, रजा नगर में 17 नवंबर 2026 को सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 16 से 30 नवंबर तक चलने वाले सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत महाविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. पवन कुमार ने सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों, यातायात नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की जानकारी दी। इसके साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नशे की स्थिति में वाहन न चलाने और सड़क संकेतों के प्रति जागरूक रहने के बारे में बताया। मास्टर ट्रेनर डॉ. पवन कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. आरएस गिरि ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों से यातायात नियमों का पालन करने तथा समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)