हाथरस में 26 क्लिनिक, अस्पताल और पैथोलॉजी लैब पर छापेमारी:मानकों में कमी मिलने पर संचालकों को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

Nov 18, 2026 - 19:05
0
हाथरस में 26 क्लिनिक, अस्पताल और पैथोलॉजी लैब पर छापेमारी:मानकों में कमी मिलने पर संचालकों को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
हाथरस में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को अपंजीकृत क्लिनिक, अस्पताल और पैथोलॉजी लैब समेत 26 स्थानों पर छापेमारी की। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चली कार्रवाई में कई जगह मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं मिलीं। टीमों ने संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा। सहपऊ ब्लॉक में एक अवैध क्लिनिक को सील भी किया गया। हाथरस जंक्शन, मेंडू और हसायन में निरीक्षण डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार भारती ने हाथरस जंक्शन, मेंडू और हसायन में क्लिनिक व अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान अजय प्रताप राजपूत क्लिनिक, रामगोपाल सिंह क्लिनिक, श्याम पैथोलॉजी, महेश कुमार लाइफ केयर हॉस्पिटल, सुजान सिंह क्लिनिक और दिनेश कुमार क्लिनिक पंजीकृत मिले। हालांकि, इनमें नियमों के मुताबिक मानक पूरे नहीं पाए गए। टीम ने नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा। रति का नगला में जितेंद्र कुमार और विपिन कुमार के दांतों के अस्पताल टीम को देखकर बंद मिले। टीम ने दोनों के दरवाजों पर नोटिस चस्पा किए। वहीं, डिप्टी सीएमओ डॉ. आरएन सिंह की टीम ने सहपऊ ब्लॉक में ओमकार की अवैध क्लिनिक सील कर दी। गुतहरा में देवेंद्र और हरेंद्र की क्लिनिक तथा नगला कांची में हाकिम की क्लिनिक को नोटिस दिया गया। सादाबाद में 10 क्लिनिक और लैब को नोटिस अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता की टीम ने सादाबाद क्षेत्र में 10 क्लिनिक और पैथोलॉजी लैब को नोटिस जारी किए। इनमें बिसावर के डॉ. सत्येंद्र सिंह, राधिका पैथोलॉजी और डॉ. देवेंद्र चौधरी की शकुंतला क्लिनिक शामिल हैं। इसके अलावा नगला पचौरी, सादाबाद के डॉ. अमित चौधरी, बिसावर के डॉ. आरएम विश्वास का बंगाली दवाखाना, नई बस्ती सादाबाद के डॉ. बंगाली, बिहारी धाम कॉलोनी के डॉ. रेवती का बलदाऊ हॉस्पिटल, दिया हॉस्पिटल, वैशाली पैथोलॉजी और वैष्णवी पैथोलॉजी को भी नोटिस दिया गया। दिया हॉस्पिटल, वैष्णवी पैथोलॉजी और राधिका पैथोलॉजी पंजीकृत मिले, लेकिन वहां पंजीकृत चिकित्सक नहीं थे। मुरसान में चार संस्थानों को नोटिस मुरसान ब्लॉक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने सादाबाद रोड स्थित बी हॉस्पिटल, मथुरा रोड स्थित श्री राम हॉस्पिटल, रेलवे रोड स्थित एमजी हॉस्पिटल और जेडी पैथोलॉजी लैब को नोटिस दिए। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से क्लिनिक और अस्पताल संचालकों में खलबली मची रही। सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश ने लोगों से अपील की कि वे अवैध क्लिनिक, नर्सिंग होम, अस्पताल या पैथोलॉजी लैब में जांच और इलाज न कराएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User