हाथरस में 41 बीज दुकानों पर छापेमारी, 16 सैंपल लिए:किसानों को उचित दाम पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए कार्रवाई

Oct 27, 2026 - 20:25
0
हाथरस में 41 बीज दुकानों पर छापेमारी, 16 सैंपल लिए:किसानों को उचित दाम पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए कार्रवाई
हाथरस में किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज उचित दाम पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने मंगलवार को जिले में बीज की दुकानों पर छापेमारी की। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल और शासन के निर्देश पर दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चली कार्रवाई में 41 दुकानों की जांच की गई। इस दौरान बीज के 16 नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। तहसीलवार टीमों ने की जांच कृषि विभाग की टीमों ने तहसीलवार दुकानों पर अचानक छापे मारे। हाथरस तहसील में जिला कृषि रक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह, सिकंदराराऊ में जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी और सासनी व सादाबाद में अपर जिला कृषि अधिकारी राहुल प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीमों ने दुकानों पर उपलब्ध बीज की जांच की और 16 नमूने एकत्र किए। इन नमूनों को प्रयोगशाला भेजकर गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। बीज संबंधी समस्याओं के लिए कंट्रोल रूम किसानों की बीज संबंधी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसान मोबाइल नंबर 8126556290 पर संपर्क कर सकते हैं। कृषि विभाग ने बीज विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बीज बेचने पर बीज अधिनियम, 1966 के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभाग का उद्देश्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना और बाजार में बीज की बिक्री पर निगरानी रखना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User