कानपुर देहात में चक्रवाती मौसम का अलर्ट:किसानों को फसल बचाने की सलाह, गरज-चमक और बारिश की आशंका

Oct 27, 2026 - 19:35
0
कानपुर देहात में चक्रवाती मौसम का अलर्ट:किसानों को फसल बचाने की सलाह, गरज-चमक और बारिश की आशंका
कानपुर देहात में चक्रवाती मौसम और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। मंगलवार, 27 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से इसकी जानकारी दी गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और जरूरी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लेने और सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है। अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती मौसम तंत्र के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और भारी बारिश की संभावना है। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य ने अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी रखने और आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। किसानों को फसल सुरक्षित रखने की सलाह प्रशासन का विशेष जोर किसानों की फसलों को संभावित नुकसान से बचाने पर है। कृषि विभाग को किसानों को जागरूक करने और तैयार फसलों की जल्द कटाई कराने के लिए कहा गया है। कटी हुई फसल और खुले में रखे अनाज को सुरक्षित तथा ढके हुए स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है, ताकि बारिश से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। जर्जर भवनों में रहने वालों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जर्जर भवनों को चिह्नित कर उनमें रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था करने को कहा गया है। मौसम संबंधी चेतावनियों का प्रचार-प्रसार मुनादी, स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से कराया जाएगा। लोगों को दामिनी ऐप डाउनलोड करने और उससे मिलने वाली मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। खराब मौसम में इन सावधानियों का रखें ध्यान प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव की तैयारियां पूरी रखने और आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User