किसान मेले में रक्तदान शिविर:रेड क्रॉस सोसाइटी की मानवीय पहल, 84 लोगों ने रक्तदान किया

Oct 27, 2026 - 20:25
0
किसान मेले में रक्तदान शिविर:रेड क्रॉस सोसाइटी की मानवीय पहल, 84 लोगों ने रक्तदान किया
किसान मेले में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 84 लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि वीर अनूप सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य भी मौजूद रहे। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। कार्यक्रम में सोसाइटी के सचिव डॉ. मोहम्मद अब्दुल सलाम, कोषाध्यक्ष डॉ. अब्दुल रऊफ, डायरेक्टर मौलाना असलम जावेद कासमी और डायरेक्टर हमशाद अली सहित अन्य लोगों ने सहभागिता की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User