संचेडी में तेज रफ्तार बस ने वृद्धा को रौंदा:मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ कर रास्ता रोका; चालक फरार
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के भौती में बीपीसीएल रोड के पास मंगलवार को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने सड़क किनारे जा रही 55 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला सड़क पर गिर पड़ी और बस का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से कुचल जाने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। महिला की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ कर दी और रास्ता बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सचेंडी, पनकी और अरमापुर थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर राजी हुए। दवा और सब्जी लेने बाजार गई थीं सुदामा परिजनों के मुताबिक, सचेंडी क्षेत्र निवासी सुदामा थारू (55) पत्नी स्वर्गीय मुनीम थारू मंगलवार सुबह करीब सात बजे अपने बहनोई चंदन के साथ बाइक से बाजार गई थीं। दोनों बाजार पहुंचने के बाद बाइक खड़ी कर रहे थे। इसके बाद सुदामा दवा लेने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़ीं और बस का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर से मचा कोहराम, ग्रामीणों ने बस में की तोड़फोड़ हादसे के बाद बस चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। उधर, महिला की मौत की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी और रास्ता बंद कर दिया। इससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों का आक्रोश देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचना पड़ा। सूचना पर सचेंडी, पनकी और अरमापुर थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक लोगों को शांत कराने की कोशिश चलती रही। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तीन बेटों के सिर से उठा मां का साया सुदामा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के बेटे मिठाई लाल ने बताया कि परिवार में उनके भाई गेंदेलाल और नीरज के साथ बहुएं तथा नाती-नातिन हैं। मां की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। जिस घर में कुछ देर पहले तक सामान्य दिनचर्या चल रही थी, वहां हादसे की खबर पहुंचते ही मातम छा गया। चालक की तलाश और हादसे की जांच हादसे के बाद चालक के फरार होने से ग्रामीणों में नाराजगी रही। तीन थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और लोगों को शांत कराया। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के संबंध में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)