ललितपुर में जेल चौराहे पर दो गुटों में पथराव, VIDEO:पुलिस ने एक पक्ष के 5 लोगों को पकड़ा, दूसरे फरार

Oct 27, 2026 - 21:28
0
ललितपुर में जेल चौराहे पर दो गुटों में पथराव, VIDEO:पुलिस ने एक पक्ष के 5 लोगों को पकड़ा, दूसरे फरार
ललितपुर के कोतवाली सदर क्षेत्र के झांसीपुरा मोहल्ले में जेल चौराहे पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। घटना का वीडियो मंगलवार शाम करीब 8 बजे सामने आया। पुलिस ने एक पक्ष के 4 लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई की है। दूसरे पक्ष के लोगों की तलाश की जा रही है। महिला-पुरुष लाठी-डंडे लेकर पहुंचे चौराहे पर झांसीपुरा निवासी कार्तिक करोसिया और मिथुन वाल्मीकि के परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की महिलाएं और पुरुष लाठी-डंडे लेकर घरों से बाहर निकल आए। जेल चौराहे पर दोनों ओर से पथराव होने लगा। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक पक्ष के चार लोगों पर कार्रवाई सिविल लाइन चौकी इंचार्ज कुलदीप राणा के अनुसार, विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्तिक करोसिया, उसके भाई, शानू करोसिया, कल्लू पुत्र अनिल और शिवा पुत्र मुकेश को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। दूसरे पक्ष के मिथुन के गुट के लोगों की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User